शाहरुख खान के दोस्त अभिजीत का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी के एक अहम सदस्य अभिजीत का निधन हो गया। अभिजीत रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत से जुड़े थे। 15 मई को ट्वीट कर रेड चिलीज ने ट्वीट कर जानकारी थी। अभिजीत के निधन के बाद शाहरुख ने कहा, 'हम सभी ने ड्रीम्ज अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाने की यात्रा शुरू की। अभिजीत मेरा सबसे अच्छा सहयोगी था। हमने कुछ अच्छा किया और कुछ गलत लेकिन हमेशा हम आगे बढ़े। वो टीम का मजबूत सदस्य था। तुम बहुत याद आओगे मेरे दोस्त।'