फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से इरफान खान से जुड़ी यादें साझा नहीं करते बाबिल, बताया आखिर क्यों लिया ये फैसला

Tue, 20 Apr 2021 09:21 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil,i,k
इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। इरफान खान के फैंस इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करते हैं। हालांकि, बीते काफी दिनों से वह इरफान के बारे में कुछ साझा नहीं कर रहे। हाल ही में बाबिल ने इसके पीछे की वजह बताई है ।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k
दरअसल, एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर बाबिल से पूछा कि आप कब इरफान सर से जुड़ा कुछ शेयर करने वाले हैं? इसपर बाबिल ने जवाब में लिखा कि मुझे शेयर करना पसंद है लेकिन तभी मुझे कई मैसेज मिलते हैं जिसमें कहा जाता है कि हमेशा खुद को प्रमोट करता हूं। इससे मुझे वाकई दुख पहुंचा जबकि मैं उनकी यादों को साझा करता रहता हूं जो वो अपने फैंस के लिए खाली छोड़कर गए। अब मैं वाकई उलझन में हूं कि क्या करना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram
बाबिल ने आगे लिखा, 'मैं सच में ये पता करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन इससे मुझे दुख होता है जब कोई भी आकर मुझे मैसेज करता है कि मैं उनकी यादों का सहारा अपने लिए कर रहा हूं। मैं पहले से ही उनका बेटा हूं। मुझे कुछ भी हासिल करने की जरूरत नहीं है। अब मैं हैरान हूं और थोड़ा आहत हुआ हूं इसलिए मैं तब शेयर करूंगा जब मुझे महसूस होगा।'

4 of 5
इरफान खान, बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में इरफान का निधन हो गया था। वे पत्नी सुतापा और दो बेटों बाबिल और अयान को छोड़ गए। साल 2018 में उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी। इसका इलाज उन्होंने विदेश में रहकर भी कराया था। बाद में वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबिल खान - फोटो : Social media
बता दें कि बाबिल जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म Qala से डेब्यू करने वाले हैं। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है। फिल्म में बुलबुल फेम अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी हैं। पिछले दिनों फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें