फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने साझा किया पानी पुरी खाते इरफान खान का थ्रोबैक वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sat, 02 May 2020 07:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan - फोटो : Social Media
फिल्म अभिनेता इरफान खान के जाने का दुख हर किसी को है। सिनेमा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 28 अप्रैल को उनके निधन की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। लोग अब सोशल मीडिया पर अब उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। ऐसी ही एक वीडियो इरफान के बेटे बाबिल खान ने भी शेयर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan Khan - फोटो : Social Media
बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पिता इरफान खान की एक पुरानी वीडियो शेयर की है। ये वीडियो किसी होटल की लग रही है जिसमें इरफान खान पानी पुरी का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। पानी पुरी खाने की खुशी इरफान के चेहरे पर साफ दिख रही है।
विज्ञापन

3 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
इस वीडियो को शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा है, 'जब आप इतने लंबे समय तक डाइट पर रहते हैं और फिर शूटिंग खत्म हो जाती है और आपके पास  खाने के लिए पानी पूरी हो सकती है।' इरफान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
 

4 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
इससे पहले इरफान की पत्नी सुतापा ने एक पारिवारिक बयान जारी किया था। इरफान के परिवार की ओर से कहा गया है कि 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे कहें जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेले कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं। सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान और सुतापा - फोटो : फाइल
इरफान की पत्नी सुतापा कहती हैं कि 'केवल एक चीज है जो मुझे उनसे शिकायत है, उन्होंने मुझे जिंदगी भर के लिए नुकसान दे दिया है। परफेक्शन के लिए उनकी कोशिश मुझे किसी भी चीज में सामान्य नहीं रहने देती। एक लय थी जो उन्होंने हमेशा हर चीज में देखी। हमारी जिंदगी अभिनय की मास्टर क्लास थी इसलिए जब 'एक बिन बुलाए मेहमान' ने प्रवेश किया तो सीखा कि कैसे सामंजस्य बिठाना है।'

कोरोना पीड़ितों की मदद को फिर आगे आईं प्रियंका चोपड़ा, यूनिसेफ के साथ मिलकर करेंगी कमजोर बच्चों की सहायता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें