Irrfan Khan
- फोटो : amar ujala
इरफान खान की वापसी पर भारत ही नहीं पाकिस्तान, ब्रिटेन, और सऊदी अरब से भी उनके फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सऊदी अरब से ट्विटर यूजर ओर्जवान इस्क लिखती हैं, "अल्हमदुल्लाह, हम बहुत खुश हैं कि आप वापस आ गए हैं, हम आपकी फिल्में देखने का इंतजार करेंगे।" मोहित नंदवानी नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं, "अरे, हम कैसे भगवान को हमारा सबसे बेहतरीन एक्टर ले लेने देते, आपका स्वागत है इरफान।" इरफान आने वाले दिनों में अपनी फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल और विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही एक फिल्म में नजर आ सकते हैं।