फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के दर्शन करने लंदन से 2 दिन के लिए भारत आए इरफान, किसी को नहीं लगने दी कानों कान भनक

Mon, 26 Nov 2018 09:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan - फोटो : file photo
एक्टर इरफान इन दिनों लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इरफान के फैंस उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं और जल्द भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों ऐसी भी खबरें थीं कि इरफान दिवाली के मौके पर भारत लौटेंगे। अब उनसे जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan - फोटो : file photo
दिवाली से पहले अफवाह थी कि इरफान दो दिनों के लिए मुंबई आएंगे और नासिक स्थित अपने फार्महाउस पर दिवाली मनाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब जानकारी मिली है कि इरफान लंदन से दो दिनों के भारत आए थे। उन्होंने किसी को कानों कान इसकी भनक तक लगने नहीं दी और वापस लंदन लौट गए। इरफान के पब्लिसिस्ट ने खुलासा किया कि वो नहीं चाहते थे कि किसी को इसकी जानकारी मिले।
विज्ञापन

3 of 5
Irrfan - फोटो : file photo
वेबसाइट स्पॉटब्वॉय ने खुलासा किया कि निजी कारणों से इरफान दो दिनों के लिए भारत आए थेे। वो नासिक में त्र्यंबकेश्वर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर में इरफान ने पंडितों की मदद से पूजा और हवन किया। 

4 of 5
Irrfan - फोटो : file photo
इरफान को अभी तक डॉक्टर्स ने क्लीनचिट नहीं दी है। ऐसे में उन्हें डॉक्टर की गाइडलाइन्स माननी होगी। बताया जा रहा है कि अगले साल मार्च तक वो शूटिंग पर लौट सकेंगे। ऐसी भी रिपोर्ट्स थीं कि इरफान दिसंबर में हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे। बाद में इरफान के प्रवक्ता ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Irrfan - फोटो : file photo
इरफान की दूसरी फिल्मों की बात करें तो हिंदी मीडियम 2 के अलावा उनके पास विशाल भारद्वाज की फिल्म सपना दीदी है। इस फिल्म में इरफान के अपोजिट दीपिका पादुकोण हैं। सपना दीदी की शूटिंग शुरू होने वाली थी उससे पहले ही इरफान की बीमारी सामने आई। इसके अलावा डायरेक्टर शूजित सरकार की उधम सिंह की बायोपिक में भी इरफान  हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें