फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के बीच ही चल पड़ा इरफान खान का 'कारवां', खत में कहा- 'बहुत दर्द है लेकिन..'

Tue, 19 Jun 2018 11:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इरफान खान
इन दिनों इरफान खान भारत से दूर लंदन में अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं । वो न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं । अपनी बीमारी के दौरान भी काम करते रहने की उनकी ललक ने एक 'कारवां' शुरू किया है । जो उनकी फिल्म का नाम भी है। इस फिल्म में उनके साथ दलकर सलमान और कृति खरबंदा नजर आएंगी । 
विज्ञापन

2 of 8
इरफान खान
इरफान ने हाल ही में TOI से अपने मन के भाव साझा किए । फिल्म 'कारवां' का प्रमोशन करते हुए इरफान ने अपनी बीमारी को लेकर एक पत्र शेयर किया । इरफान का ये नोट आपको भावुक भी कर सकता है । अगली स्लाइड में पढ़ें इरफान के दिल की बात..
विज्ञापन

3 of 8
इरफान खान
'कुछ महीने पहले अचानक मुझे पता चला कि मैं न्यूरोएन्डोक्राइन कैंसर से ग्रस्त हूं । यह शब्द मैंने पहली बार सुना था । जब मैंने इसके बारे में सर्च की तो पाया कि इस पर ज्यादा शोध नहीं हुए हैं । इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी मौजूद नहीं थी ।'

4 of 8
इरफान खान
'यह एक दुर्लभ शारीरिक अवस्था का नाम है और इस वजह से इसके उपचार की अनिश्चितता ज्यादा है । अभी तक मैं तेज रफ्तार वाली ट्रेन में सफर कर रहा था । मेरे कुछ सपने थे, कुछ योजनाएं थीं, कुछ इच्छाएं थीं, कोई लक्ष्य था।'
विज्ञापन

5 of 8
इरफान खान
'फिर किसी ने मुझे हिलाकर जगा दिया । मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वो टीसी था । उसने कहा आपका स्टेशन आ गया है । कृप्या नीचे उतर जाइए । मैं कंफ्यूज था । मैंने कहा- नहीं नहीं अभी मेरा स्टेशन नहीं आया । उसने कहा- नहीं आपको अगले किसी भी स्टॉप पर उतरना होगा ।'
विज्ञापन

6 of 8
इरफान खान - फोटो : अमर उजाला
इस डर और दर्द के बीच मैं अपने बेटे से कहता हूं, 'मैं किसी भी हालत में ठीक होना चाहता हूं । मुझे अपने पैरों पर वापस खड़े होना है । मुझे ये डर और दर्द नहीं चाहिए । कुछ हफ्तों के बाद मैं एक अस्पताल में भर्ती हो गया । बेइंतहा दर्द हो रहा है ।' 
विज्ञापन

7 of 8
इरफान खान
'मैं जिस अस्पताल में भर्ती हूं, उसमें बालकनी भी है । बाहर का नजारा दिखता है । कोमा वार्ड ठीक मेरे ऊपर है । सड़क की एक तरफ मेरा अस्पताल है और दूसरी तरफ लॉर्ड्स स्टेडियम है... वहां विवियन रिचर्ड्स का मुस्कुराता पोस्टर है । इरफान ने अपने पत्र के साथ एक फोटो भी शेयर की है ।
विज्ञापन

8 of 8
इरफान खान
'इस सफर में सारी दुनिया के लोग... सभी मेरे सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं, प्रार्थना कर रहे हैं, मैं जिन्हें जानता हूं और जिन्हें नहीं जानता हूं, वे सभी अलग-अलग जगहों पर मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ये सब दुआएं मिलकर एक हो गई हैं और असर दिखना शुरू हो गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें