फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के इलाज के बाद कितने बदल गए हैं इरफान खान, तस्वीरों में पहचानना भी हुआ मुश्किल

Sat, 16 Mar 2019 02:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
irrfan khan
इरफान खान लंबे समय से लाइम लाइट से दूर लंदन में अपना इलाज करवा रहे थे । कुछ दिन पहले ही वो पूरी तरह से ठीक होकर भारत लौटे हैं । खबरों की मानें तो इरफान खान फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं । इसके चलते वो फिल्म मेकर दिनेश विजान से मिलने पहुंचे थे । 
विज्ञापन

2 of 5
irrfan khan
कार में बैठे इरफान का लुक पूरी तरह से बदला हुआ था । उन्हें देखकर पहचानना भी मुश्किल था । बता दें कि इरफान को पिछले साल न्यूरो एंडोक्राइन नाम की एक बीमारी हो गई थी । इसी के इलाज के लिए वो लंदन गए थे । अब वो जल्द बड़े परदे पर वापसी करेंगे । 
विज्ञापन

3 of 5
irrfan khan
खबरों की मानें तो इरफान खान जल्द ही हिंदी मीडियम के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे । इसका पहला पार्ट दर्शकों ने काफी पसंद किया था । बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की थी । इस फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया था । 

4 of 5
irrfan khan
फिल्म में इरफान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने काम किया था । इसमें वो इरफान की पत्नी बनी थीं । इरफान आखिर बार फिल्म कारवां में नजर आए थे । इसमें साउथ के एक्टर दल्कर सलमान और मिथिला पालकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Irrfan Khan - फोटो : instagram
'कारवां' का डायरेक्शन आकर्ष खुराना ने किया था । खबरों की मानें तो 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल के लिए इरफान के अपोजिट राधिका आप्टे और राधिका मदान नजर आ सकती हैं। राधिका आप्टे मां और राधिका मदान को बेटी के रोल के लिए अप्रोच किया गया है । फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस करेंगे ।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें