फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती इरफान खान और झड़प में कलाई कटवाने वाले ASI के समर्थन में बॉलीवुड, पांच खबरें

Wed, 29 Apr 2020 07:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के फैंस को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। पिछले लंबे वक्त से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती इरफान खान की तबीयत बिगड़ने के कारण आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। हालांकि अच्छी बात है कि अभिनेता की स्थिति अब नियंत्रण में है।

Irrfan Khan: अभिनेता की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में भर्ती

 
विज्ञापन

2 of 5
Shabana Azmi - फोटो : Social Media
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से देश में पिछले एक महीने से भी ज्यादा वक्त से लॉकडाउन लागू है। ऐसे मुश्किल वक्त में लोगों का काम-धंधा चौपट हो गया है। सबसे ज्यादा मुश्किल गरीब और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। हालांकि सरकार अपनी तरफ से इनके परिवार की मदद कर रही है। इस बीच कई बॉलीवुड स्टार्स भी मसीहा बनकर इनकी सहायता को आगे आए हैं।

लॉकडाउन में शबाना आजमी ने दस लाख लोगों में बंटवाया राशन, इस तरह जाहिर की खुशी

 
विज्ञापन

3 of 5
Raghubir Yadav - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस भारत में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक 29 हजार से भी ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 900 से भी ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। कोविड पॉजिटिव मरीजों को इन दिनों मानसिक तनाव की सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और डॉक्टर्स ने लोगों कोरोना संक्रमित लोगों और उनके परिवारों का समर्थन करने की अपील की थी। अब इसी अपील की तर्ज पर अभिनेता रघुवीर यादव का एक वीडियो सामने आया है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

कोरोना पर बोले अभिनेता रघुवीर यादव- 'संक्रमितों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार करना बंद करो'



 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए देश की कई बड़ी हस्तियां आगे आई हैं। इनमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान भी कोरोना वायरस से प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की मदद के लिए आगे आए हैं। वह इन मजदूरों को आर्थिक मदद देने से लेकर राशन और जरूरत का सामान उपलब्ध कराने तक हर संभव मदद कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान ने लोगों को गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने की एक खास सलाह दी है।

लॉकडाउन में इस चैलेंज को लेने की सलमान खान ने दी सलाह, कही ये खास बात


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
पंजाब के पटियाला में पिछले दिनों पुलिस के रोकने पर निहंग ने  एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट दिया था। डॉक्टरों ने उनका साढ़े सात घंटे तक सफल ऑपरेशन किया था। अब उनके हाथ की पट्टी खोली जा चुकी है, वो अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस खबर को सुनकर पुलिस के जवान सड़कों पर उतर आए और उन्होंने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग बड़ी संख्या में हरजीत सिंह की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। बॉलीवुड  स्टार्स ने भी इस मुहिम में अपना समर्थन दिया है।

निहंगों से झड़प में कलाई कटवाने वाले ASI के समर्थन में बॉलीवुड, सनी देओल और सुनील शेट्टी सहित इन स्टार्स ने किया ट्वीट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें