फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान को पीजीए अवॉर्ड शो में किया गया सम्मानित, लेकिन हो गई ये गलती, फैंस नाराज

Sat, 27 Mar 2021 10:22 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफ़ान खान - फोटो : फिल्म
इरफान खान हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे। उनके असमय निधन से बॉलीवुड के साथ-साथ प्रशंसकों को भी सदमा लगा था। अपने करियर में इरफान ने भारत और हॉलीवुड में कई शानदार फिल्में कीं जिनमें उनके अभिनय की सभी ने तारीफ की। यही वजह है कि दुनियाभर में उनके प्रशंसक मौजूद हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (पीजीए) अवॉर्ड शो में उन्हें याद कर सम्मानित किया गया लेकिन इस दौरान आयोजकों से एक गलती हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान - फोटो : फाइल
इरफान खान ने हॉलीवुड में इन्फर्नो, अ माइटी हार्ट, लाइफ ऑफ पाई, अमेजिंग स्पाइडर मैन और जुरासिक वर्ल्ड जैसी फिल्में की हैं। फिल्मों में उनके योगदार को देखते हुए अवॉर्ड शो में दिवंगत अभिनेता को In Memorium (याद में) भाग के तहत याद किया गया। इस दौरान आयोजकों ने इरफान खान के नाम की स्पेलिंग गलत लिख दी।
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान - फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मार्च 2021 को अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। अभिनेता का नाम Irrfan Khan की जगह Irrif Kahn लिखा गया था। उनके नाम की गलत स्पेलिंग देखकर फैंस नाराज हो गए। केवल इरफान ही नहीं मीनारी फेम अभिनेता स्टीवन येउन (Steven Yeun) के नाम की गलत स्पेलिंग Steven Yuen लिखा गया था।

4 of 5
चैडविक बोसमैन - फोटो : instagram: chadwickboseman
इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड अभिनेता किर्क डगलस को भी याद किया गया। उनका निधन 103 साल की उम्र में फरवरी 2020 में हुआ। इसके अलावा ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बोसमैन को भी याद किया गया। चैडविक चार साल से कैंसर से लड़ रहे थे और 43 साल की उम्र में अगस्त 2020 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : ट्विटर
इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को अंतिम सांस ली। वह दो साल से न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उन्होंने एक साल तक लंदन में इलाज कराया। फरवरी 2019 में वह वापस भारत आ गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद 28 अप्रैल को उन्हें मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले ही दिन उनका निधन हो गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें