पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के साथ इरफान खान
इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने महज 8 दिनों में ही 162 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात है कि हिंदी मीडियम भारत में भी सुपरहिट रही थी। वहीं, ये अब चीन में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। चीन में करीब चार हजार स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने वहां 3.39 मिलियन डॉलर यानि 22 करोड़ छह लाख रूपये से ओपनिंग ली थी।