फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंग्रेजी मीडियम' के ट्रेलर से ठीक एक दिन पहले इरफान ने भेजा भावुक संदेश, लोगों से की यह खास अपील

Wed, 12 Feb 2020 02:17 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
'अंग्रेजी मीडियम' - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान के चाहने वाले तहेदिल से उन्हें फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब इरफान के चाहने वालों की यह इच्छा पूरी होने जा रही है।  इरफान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का ट्रेलर 13 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर इरफान खान ने अपने फैंस को एक खास संदेश भेजा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film - फोटो : twitter
इस संदेश के जरिए इरफान ने स्वास्थ्य ठीक ना होने के चलते प्रमोशन से दूर रहने की बात कही साथ ही उन्होंने लोगों से फिल्म को अपना प्यार देने की अपील की और उनका इंतजार करने के लिए कहा। बता दें कि इरफान को 2018 में कैंसर (न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर) का पता चला था। जिसके बाद इरफान ने विदेश में इसका इलाज करवाया और उसके बाद पिछले साल फिल्म की शूटिंग खत्म की।    
विज्ञापन

3 of 5
Irrfan Khan and Kareena - फोटो : file photo
इस संदेश में इरफान ने कहा,  'हेलो भाईयों-बहनों, नमस्कार, मैं इरफान। मैं आज आपको साथ हूं भी और नहीं भी। खैर यह फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे लिए बहुत ही खास है। सच, यकीन मानिए मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को  उतने ही प्यार से प्रमोट करूं जितने प्यार में हमने बनाया है। लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हुए हैं, उनसे वार्ता-लाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा आपको जानकारी दे दी जाएगी।' 

4 of 5
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film - फोटो : twitter
इसके आगे इरफान ने ट्रेलर को लेकर बात की और बताया, 'इस फिल्म को सभी ने पूरी सकारात्मकता के साथ बनाया है और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म आपको सीखाएगी, हंसाएगी, रुलाएगी और फिर हंसाएगी शायद। ट्रेलर का आनंद लें। फिल्म को देंखे और हां,  मेरे लिए इंतजार करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena Kapoor, Irrfan Khan - फोटो : social media
सामने आए इस वीडियो संदेश में फिल्म से जुड़ी तस्वीरें देखने को मिलती है। इन तस्वीरों में इरफान के अलावा करीना कपूर, राधिका मदान, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी है। 'अंग्रेजी मीडियम' 20 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी का कहा धन्यवाद,  सोनम कपूर ने सीएम को याद दिलाया ये वादा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें