फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के खुलासे के बाद इरफान खान के लिए 'खुशखबरी', आमिर खान का है बड़ा हाथ

Tue, 20 Mar 2018 09:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लंबे कयासों के दौर के बीच बीते शुक्रवार को खुद इरफान खान ने सामने आकर अपनी बीमारी का खुलासा किया। अजीबोगरीब बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित इरफान खान के फैंस के लिए अब खुशखबरी है। खबरों के मुताबिक 'हिंदी मीडियम' अब चीन में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
बीते दिनों चीनी बॉक्सऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हिंदी फिल्मों की बंपर कमाई देखते हुए 'हिंदी मीडियम' के डायरेक्टर साकेत चौधरी इससे बेहद उत्साहित हैं। एक इंटरव्यू में फिल्म डायरेक्टर ने आमिर खान का शुक्रिया अदा किया। इरफान खान अभिनीत फिल्म चीन में चार अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
साकेत का कहना है कि आमिर के चलते ही चीन में हिंदी फिल्मों का बाजार तैयार हुआ है। आमिर अपनी फिल्मों को पिछले लंबे समय से चीन में प्रदर्शित करते आ रहे हैं। ‘दंगल’ के बाद से ही सुपरस्टार आमिर खान की चीन में फैन फॉलोइंग भी कई गुना बढ़ी है।

4 of 5
आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद ‘हिंदी मीडियम’ इस साल चीन में रिलीज होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म होगी। 'हिंदी मीडियम' एक कॉमेडी फिल्म है।जिसने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को चर्चा में ला दिया था। भारत में फिल्म को बॉक्सऑफिस के अलावा क्रिटिकली भी सराहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रविवार को इरफान अपनी बीमारी के इलाज के लिए लंदन रवाना हुए। इसके पहले अंदेशा लगाया जा रहा था कि वे अमेरिका जाकर अपना इलाज करवाएंगे। बता दें कि इरफान की बीमारी का पता चलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक दुआओं में लग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें