फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में इरफान खान का जलवा, दो दिन के अंदर 'हिन्दी मीडियम' ने कर ली इतनी बड़ी कमाई

Fri, 06 Apr 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hindi medium
इरफान खान और सबा कमर स्टारर फिल्म 'हिन्दी मीडियम' चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा रही है। पहले दो दिन के कलेक्शन ने ही साबित कर दिया कि भारत से ज्यादा चीन के लोगों को यह फिल्म लुभा रही है। फिल्म ने चीन में रिलीज के दो दिन के अंदर 63.06 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, भारत में रिलीज के पहले दो दिन में यह फिल्म सिर्फ 12.56 करोड़ रुपये बटोर सकी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
hindi medium 2
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'कंटेंट राजा होता है...भारत जैसा ही प्रदर्शन करते हुए 'हिन्दी मीडियम' की कमाई चीन में दूसरे दिन 83.63 फीसदी तक बढ़ गई।'
विज्ञापन

3 of 5
Hindi Medium
तरण आदर्श ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'चीन में 'हिन्दी मीडियम' की विशाल ओपनिंग से मजबूत कंटेंट वाली भारतीय फिल्मों को बढ़ावा मिलेगा,जो स्टार पावर पर निर्भर नहीं होतीं।' 

4 of 5
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के साथ इरफान खान
इरफान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने चीन में पहले ही दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया। 'हिंदी मीडियम' चीन में 4 अप्रैल 2018 को रिलीज हुई। फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग ने सभी को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hindi Medium
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने पहले ही दिन 24 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली । वहीं बात की जाए सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के पहले दिन के कलेक्शन की तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर करीब 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें