फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में बीमारी का इलाज करा रहे इरफान के फैंस के लिए खुशखबरी, ऑस्कर में मिली इस फिल्म को एंट्री

Mon, 24 Sep 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
irrfan khan
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी दुर्लभ बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इरफान लगातार अपनी बीमारी से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कारवां' को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने काफी सराहा। अब इरफान के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आई है।
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan Khan
इरफान खान की बांग्लादेशी फिल्म 'दूब: नो बेड ऑफ रोजेज' को बांग्लादेश की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया है। इस फिल्म को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि इरफान फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Irrfan Khan
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दूब: नो बेड ऑफ रोजेज' फिल्म दिवंगत बांग्लादेशी लेखक और निर्देशक हुमायूं अहमद की जिंदगी पर आधारित है। हुमायूं ने शादी के 27 साल बाद पत्नी को तलाक दिया था और 33 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी की थी। हालांकि फिल्ममेकर मुस्तफा सरवर फारुकी ने इस फिल्म को हुमायूं अहमद की बायोपिक होने से इंकार किया है।

4 of 5
Irrfan Khan
पिछले साल इस फिल्म को भारत, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया में रिलीज किया गया था हालांकि बांग्लादेश में फिल्म को रिलीज करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पहले इस फिल्म को बांग्लादेश में बैन का सामना करना पड़ा था। बाद में इसे रिलीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Irrfan Khan
फिल्म की बात करें तो इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं। इरफान खान की नजदीकियां अपनी बेटी की बचपन की दोस्त के साथ बढ़ने लगती हैं। इस खबर से देेश भर में हंगामा मच जाता है। इरफान के अलावा भारतीय कलाकार पार्णो मित्रा और नुसरत इमरोज तिशा भी इस फिल्म में हैं। वहीं बांग्लादेशी कलाकार रूकैया प्राची फिल्म में इरफान खान की पत्नी बनी हैं। बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 24 फरवरी 2019 को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें