फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: कभी राजेश खन्ना के घर एसी रिपेयर करने पहुंचे थे इरफान, फिर चमका किस्मत का सितारा और बने सुपरस्टार

Sat, 29 Apr 2023 09:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान आज हमेशा ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के माध्यम से आज भी वह फैंस के दिलों में जिंदा हैं। आज अभिनेता का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी काफी मशहूर है। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने का उनका सफर आसान नहीं था। तो चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान - फोटो : social media

आज अभिनेता इरफान खान की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन इरफान इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। अपने अभिनय से सबकी तारीफें बटोरने वाले इरफान खान कभी भी एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहते थे। वह  क्रिकेटर बनने की चाहत रखते थे, लेकिन कहते हैं न कि हमारे हाथ में तो बस मेहनत करना होता है, लेकिन नसीब में लिखे सच को तो हम नहीं बदल सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इरफान के घर की हालत बहुत अच्छी नहीं थी, जिस वजह से वह मुंबई में एक्टिंग करने नहीं बल्कि एसी रिपेयर करने ट्रेनिंग करने के लिए आए थे। उन्होंने पंखे की दुकान में काम किया और फिर एक दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के घर उनका एसी ठीक करने भी पहुंचे थे। एक इंटरव्यू में एक इरफान ने बताया था कि वह कुछ टेक्निकल ट्रेनिंग पर थे और इसके लिए वह जयपुर से मुंबई आए थे। यहीं पर वह एक बार एयर कंडीशनर ठीक करने के लिए राजेश खन्ना के घर गए थे। 

4 of 5
इरफान खान - फोटो : Instagram

एसी रिपेयर करने से फिल्मों में आने का सफर इरफान के लिए बहुत आसान नहीं था। इरफान खान फिल्म जगत का वह सितारा थे, जिन्होंने थिएटर की दुनिया से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा और सिर्फ 53 साल की उम्र में लगभग 70 फिल्मों में काम किया । इनमें कुछ हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं। इरफान को बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था और बड़े होकर वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन घर का माली हालत को देखते हुए वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : Twitter

आपको बता दें कि अपने एक्टिंग स्कूल के थर्ड ईयर में इरफान को फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ में एक छोटा सा रोल निभाने का मौके मिला था। बॉलीवुड में  पैर जमाने के लिए ये छोटा सा रोल ही काफी था और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें