फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेत्री ब्रेस ने किया इरफान खान को याद, 'जुरासिक वर्ल्ड' में किया था साथ काम

Sun, 03 Jan 2021 09:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जुरासिक वर्ल्ड के एक सीन में इरफान खान - फोटो : Instagram
साल 2020 ने कई दिग्गज फिल्मी सितारों को लोगों से छीन लिया है। इन्हीं सितारों में अभिनेता इरफान खान का नाम भी शामिल है। इरफान खान ने इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान को अब तक कोई भी भूल नहीं पाया है। हाल ही में इरफान के साथ काम करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री ब्रेस ने उन्हें याद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान - फोटो : Instagram
दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का डंका बजाया है। इरफान के फैंस बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड में भी हैं। जो उन्हें अक्सर याद करते रहते हैं। हाल ही में इरफान के साथ फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' में काम करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री ब्रेस ने याद किया है।
विज्ञापन

3 of 5
जुरासिक वर्ल्ड - फोटो : Social Media
ब्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए 'जुरासिक वर्ल्ड' फिल्म से कुछ तस्वीरों का कोलाज साझा किया है। इन तस्वीरों में इरफान खान की तस्वीर भी है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'खुशहाल जीवन का मंत्र यही है कि आप इस बात को स्वीकार करें कि आप असल में कभी भी खुद के नियंत्रण में नहीं हैं।' इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि ये 'जुरासिक वर्ल्ड' फिल्म का डायलॉग है जो इरफान के किरदार सिमॉन मसरानी ने कहा था।

4 of 5
इरफान खान - फोटो : Social Media
इसके साथ ही ब्रेस ने ये भी लिखा कि उन्होंने 2020 से ये सीख ली है। उन्होंने लिखा, 'साल 2020 ने भी हमें यही सीख दी है। तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं इरफान'। ब्रेस की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं उनकी इस तस्वीर पर इरफान के कई फैंस भी उनको याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन - फोटो : Social Media
बता दें कि फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' में इरफान ने मसरानी कॉर्पोरेशन के CEO की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म भारत में भी जबरदस्त हिट रही थी। वहीं फिल्म में ब्रेस ने क्लेयर डेयरिंग की भूमिका निभाई थी जो कि जुरासिक वर्ल्ड की ऑपरेटिंग मैनेजर रहती हैं। इस फिल्म के जबरदस्त हिट होने के बाद मेकर्स अब इसके अगले पार्ट पर काम कर रहे हैं।

पढ़ें: फिटनेस की वजह से कभी नहीं मिला हीरो का किरदार, 30 साल के करियर पर शरत सक्सेना का खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें