बॉलीवुड से ऐसी खबर आई कि जिसके बाद क्या सितारे और क्या फैंस सभी दुख और सन्नाटे में हैं। अभिनेता इरफान खान की असमय मृत्यु पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। करीब दो साल से वो लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनय की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले इरफान खान के बारे में किसने सोचा था कि इस कदर सभी को रुलाते हुए चले जाएंगे। चलिए हम आपको उनके बचपन की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
पिता की गोद में इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान के पिता यासीन खान और मां का नाम सईदा बेगम था। इरफान खान के तीन भाई बहन हैं। इरफान की बहन रुकसाना हैं जो उनसे बड़ी हैं। दो छोटे भाई इमरान खान और सलमान खान हैं।
विज्ञापन
3 of 8
बाएं से पहले इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कूल के दिनों में इरफान पढ़ाई में बहुत अच्छे विद्यार्थी नहीं थे। उनका मन खेलने कूदने में लगता था। दरअसल बचपन में तो वो क्रिकेटर बनना चाहते थे। एक शो में इरफान खान ने बताया था कि उन्हें बैटिंग करना काफी पसंद था। सीके नायडू अंडर 23 में उनका सेलेक्शन भी हो गया था लेकिन पैसे की कमी की चलते वो अजमेर खेलने नहीं जा सके।
4 of 8
बहन के साथ इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के जयपुर में इरफान का जन्म एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। उनके पिता टायर का व्यापार करते थे। जब इरफान का एनएसडी में प्रवेश हुआ, उन्हीं दिनों उनके पिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद इरफान को घर से पैसे मिलने बंद हो गए। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया।
विज्ञापन
5 of 8
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान की मां का हाल ही में निधन हुआ। इरफान अपनी मां के बेहद करीब थे। फिल्मों में अभिनय करने की बात सुन उनकी मां ने कहा था कि क्या अब वो नाचने-गाने का काम ही करेंगे। तब इरफान ने अपनी मां को समझाते हुए कहा था कि 'आप मुझ पर भरोसा रखिए। मैं आपको कभी भी शर्मिंदा नहीं होने दूंगा। मैं नाचने-गाने के अलावा कुछ ऐसे काम करूंगा जो आपको अच्छा लगेगा।'
विज्ञापन
6 of 8
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन की दुनिया से की। उन्होंने 'चाणक्य', 'भारत एक खोज', 'सारा जहां हमारा', 'बनेगी अपनी बात' और 'चंद्रकांता' जैसे सीरियल किए। हालांकि टीवी से उनके करियर को कोई खास फायदा नहीं हुआ
विज्ञापन
7 of 8
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान ने 1988 में फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से सिनेमा की दुनिया में एंट्री की। इसके बाद भी उन्होंने लंबा संघर्ष किया। साल 2003 में रिलीज हुई 'हासिल' से इरफान को जबरदस्त पहचान मिली और उन्हें हर किसी ने नोटिस किया। अगले ही साल 2004 में आई 'मकबूल से तो इरफान ने इंडस्ट्री में झंडे गाड़ दिए।
इरफान खान का सफर चलता गया जो फिर कभी नहीं रुका। इरफान आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए। बीमारी के बीच भी वो फिल्म की शूटिंग करते रहे हालांकि प्रमोशन में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। 'अंग्रेजी मीडियम' के दौरान उनका एक वीडियो मैसेज आया जिसमें वो फैंस से कहते हैं कि 'मेरा इंतजार करिएगा' लेकिन किसे पता था कि उनका ये इंतजार कभी खत्म नहीं होगा।