फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी पर 'अंग्रेजी मीडियम' के आते ही खिले लोगों के चेहरे, सितारों ने की इरफान की फिल्म की जमकर तारीफ

Wed, 08 Apr 2020 06:17 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के बस दो दिन बाद ही सिनेमाघरों के बंद हो जाने से मुंबई में भी तमाम सितारे इरफान खान की लंबे अरसे से प्रतीक्षित फिल्म अंग्रेजी मीडियम नहीं देश सके। अब फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है और इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता और कलाकार भी घर पर बैठे-बैठे इसे देख खुश हो रहे हैं। ये मशहूर हस्तियां न सिर्फ घर पर ये फिल्म देखकर खुश हो रही हैं बल्कि इसके बारे में अपने जज्बात भी सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। चलिए देखते हैं कैंसर से जंग जीतने वाले अभिनेता इरफान खान ने इन हस्तियों का दिल कैसे जीता।
विज्ञापन

2 of 7
karan johar - फोटो : Social Media
करण जौहर
करण जौहर ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे आज की जरूरत बताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह कमाल की खास फिल्म है जो डिजनी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होनी शुरू हो गई है। अंग्रेजी मीडियम एकदम सटीक पारिवारिक फिल्म है। यह फिल्म एक सूर्योदय की तरह है जिसकी हम सभी को जरूरत है।'
विज्ञापन

3 of 7
shraddha kapoor - फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया से यह जाहिर किया है कि वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। लॉकडाउन के दौरान घर पर इस फिल्म को देखने को लेकर श्रद्धा ट्वीट करते हुए लिखती हैं, 'इरफान खान और राधिका मदान और अपने सोफे के साथ मूवी डेट पर।' 

4 of 7
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन इस फिल्म को रिश्तों पर आधारित फिल्म करार देते हैं। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने लिखा, 'जाइए और पिता-पुत्री की खूबसूरत सफर को देखिए जो जिंदगी और सपनों से भरी हुई है। अंग्रेजी मीडियम अब डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।'
विज्ञापन

5 of 7
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर ने फिल्म की पूरी स्टारकॉस्ट को बधाई देते हुए लिखा, 'अंग्रेजी मीडियम अब डिजनी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रही है। इस फिल्म को देखिए दोस्तों। फिल्म की पूरी टीम को बधाइयां।'
विज्ञापन

6 of 7
varun sharma - फोटो : social media
वरुण शर्मा
'मेरा आज का प्लान तय हो चुका है। मैं इरफान सर की अंग्रेजी मीडियम देख रहा हूं। आप लोगों का क्या प्लान है। यह फिल्म अब डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अंग्रेजी मी़डियम फिल्म में इरफान खान के अलावा राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, करीना कपूर अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी राजस्थान से शुरू होती है और लंदन तक पहुंच जाती है। इरफान और राधिका पिता-पुत्री के रिश्ते में हैं। दोनों की केमिस्ट्री को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में इसे साढ़े तीन स्टार मिले थे।

रामानंद सागर को रामायण के बाद लड़नी पड़ी 10 साल की ये कानूनी लड़ाई, इसलिए खत्म हो गया 'राम' का करियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें