फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में 'हिन्दी मीडियम' को लेकर लोगों में बढ़ी दीवानगी, कमाई का आंकड़ा 184 करोड़ के पार

Sun, 15 Apr 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hindi medium
चीन बॉलीवुड फिल्मों के लिए बड़ा मार्केट साबित होता हुआ दिख रहा है। इससे पहले 'दंगल' और 'बजरंगी भाईजान' चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों से हैं। चीन में इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज चर्चा में रही थी और दोनों ने शानदार कमाई भी की थी। अब इरफान खान स्टारर 'हिन्दी मीडियम' भी वहां दमदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
hindi medium
भारत में जहां इरफान खान की 'ब्लैकमेल' का धमाल जारी है वहीं चीन में उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने धमाल मचा रखा है। चीन के दर्शकों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय फिल्मों की कहानियां और कलाकार दिलों को छू लेने वाला ऐसा परफार्मेंस देते हैं कि फिर भाषा को परे रख कर उस फिल्म को देखना मजबूरी बन जाती है। इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' ने महज 11 दिनों में ही  28.20 मिलियन यानि 184 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Hindi Medium
खास बात है कि हिंदी मीडियम भारत में भी सुपरहिट रही थी। वहीं, ये अब चीन में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। चीन में करीब चार हजार स्क्रीन्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने वहां 3.39 मिलियन डॉलर यानि 22 करोड़ छह लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। 3 दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीनी बॉक्स ऑफिस पर हिट होने वाली पहली फिल्म थी। चीन में 'दंगल' ने 1309 करोड़ की कमाई की थी।

4 of 5
Hindi Medium
इससे पहले 'बजरंगी भाईजान' ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। चीन में सलमान की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई भी की थी। अब इरफान खान स्टारर 'हिन्दी मीडियम' भी वहां दमदार प्रदर्शन कर रही है।फिल्म में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hindi medium 2
'हिंदी मीडियम' में इरफान खान चांदनी चौक के एक कारोबारी बने हैं जो पूरी तरह से देसी हैं और अंग्रेजी से कोसों दूर हैं। फिल्म में उनकी बीवी चाहती हैं कि उनकी बेटी इंग्लिश एजुकेशन हासिल करे, और पूरी फिल्म इसी जद्दोजहद को लेकर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें