फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग लटकी, इरफान खान और दीपिका पादुकोण हैं वजह

Thu, 22 Feb 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'एस हुसैन जैदी' की किताब 'माफिया क्वीन्स' पर आधारित विशाल भारद्वाज की फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान एक बार फिर साथ दिखेंगे। खबर है कि विशाल की इस फिल्म की शूटिंग अब आगे खिसक गई है। पहले इस फिल्म को मार्च के पहले हफ्ते में फ्लोर पर जाना था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आइए जानते हैं इसका कारण...
 
विज्ञापन

2 of 4
विशाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके बताया कि 'इरफान को पीलिया हो गया है और दीपिका को 'पद्मावत' के दौरान हुआ कमर दर्द फिर से परेशान कर रहा है।' इसका मतलब साफ है कि दोनों अभी शूटिंग करने की हालत में नहीं हैं। इसलिए फिल्म की शूटिंग डेट आगे खिसका दी गई हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म पर बात करते हुए विशाल भारद्वाज ने बताया था कि "मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट एक दो साल पहले लिखी थी और अब मैं इसे डायरेक्ट कर रहा हूं और मैं अब पूरी तरह से दीपिका के साथ काम करने के बारे में सोच रहा हूं। मुझे उनका काम पसंद आया और वे बहुत सुंदर और प्रतिभाशाली हैं।"
विज्ञापन

4 of 4
विशाल भारद्वाज ने 'हैदर', 'ओमकारा', 'कमीने', 'दृश्यम' जैसी कई शानदार फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वहीं इरफान खान विशाल के सबसे पसंदीदा एक्टर रहे हैं। इरफान ने विशाल की 'तलवार', 'मदारी' और 'मकबूल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। बता दें कि इरफान और दीपिका पहले सुपरहिट फिल्म 'पीकू' में साथ काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें