इरफान खान की फिल्म 'करीब-करीब सिंगल' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इससे पहले इरफान ने फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था 'योगी की जर्नी करीब-करीब शुरू हो गई है। बने रहिए हमारे साथ।'
Trending Videos
विज्ञापन
लुंगी में दौड़ रहे इरफान
2 of 3
Irfan khan
फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार नजर आ रहा है। जहां इरफान एक बार फिर अपने नये लुक में नजर आ रहे हैं। इरफान ट्रेलर में लुंगी पहने नजर आ रहे हैं वहीं एक ट्रैवल बैग दिख रहा हैं तो वहीं दूसरी फोटो में ट्रेन से निकलते हुए दो हाथ दिख रहे हैं।
बता दें कि इस फिल्म से मलयाली एक्ट्रेस पार्वती बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म को तनुजा चंद्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले संघर्ष और दुश्मन जैसी फिल्मों को निर्देशित किया है। फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी।