फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता आमिर खान के असिस्टेंट अमोस पॉल के निधन से भावुक हुईं बेटी इरा खान, ऐसे जताया दुख

Thu, 14 May 2020 02:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के करीबी असिस्टेंट अमोस पॉल ने हाल ही में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 60 साल के थे। उन्होंने मंगलवार को आखिरी सांस ली। अमोस पॉल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उनके निधन से आमिर खान और उनका पूरा परिवार शोक में हैं। वह आमिर खान के लिए पिछले 25 सालों से काम कर रहे थे, जिसके चलते अमोस उनके परिवार के काफी करीबी थे।ऐसे में अब इरा ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान के असिस्टेंट अमोस - फोटो : सोशल मीडिया
पिता के करीबी असिस्टेंट अमोस पॉल के निधन पर आमिर खान की बेटी इरा ने शोक जताया है। इरा खान ने सोशल मीडिया पर अमोस पॉल के लिए भावुक पोस्ट लिखा है। साथ ही इरा ने उनसे जुड़ी यादों को भी साझा किया है। इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमोस पॉल के लिए बेहद खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने ये पोस्ट इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान, इरा खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इरा खान ने अपने स्टोरी पोस्ट में लिखा,  'RIP, शुक्रिया मुझे कॉफी बनाना सिखाने के लिए और हमारे साथ खेलने के लिए। साथ ही मुझे यह सिखाने के लिए की एक अच्छी पैकिंग कैसे होती है। सोचा नहीं था कि आप हमारे आस-पास नहीं होंगे। दिग्गज मरते नहीं है'। अमोस पॉल के लिए लिखा इरा खान का ये भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

4 of 5
अमोस के अंतिम संस्कार में आमिर खान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि मंगलवार को जब अमोस को दिल का दौरा पड़ा तो खुद आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने उन्हें मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती करवाया। अमोस के निधन की जानकारी फिल्म लगान में आमिर के सह कलाकार रह चुके अभिनेता करीम हाजी ने दी थी। बुधवार को मुंबई के शिवड़ी इलाके में स्थित श्मशान भूमि में अमोस पॉल का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमोस के अंतिम संस्कार में आमिर खान - फोटो : Social Media
अमोस पॉल के अंतिम संस्कार पर अभिनेता आमिर खान और उनती पत्नी किरण राव भी पहुंची थीं। अमोस के अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर की इस दौरान कई तस्वीरें सामने आई थीं। इस दौरान आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने मास्क पहना हुआ था। 

पढ़ें: फ्रेडी दारूवाला के पिता हुए कोविड-19 से संक्रमित, 'हॉलीडे' के अभिनेता ने परिवार के अन्य सदस्यों के लिए जताई चिंता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें