फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL सट्टेबाजी में नया खुलासा, अरबाज खान के बाद एक बड़े फिल्ममेकर और एक्टर का नाम भी आया सामने

Wed, 06 Jun 2018 05:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ARBAAZ KHAN
आईपीएल सट्टेबाजी में अरबाज खान का नाम सामने आने के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए सट्टेबाज सोनू जलान ने ही पहले अरबाज खान का नाम लिया था। जिसके बाद पुलिस को उम्मीद थी कि इस मामले में कई बड़े बॉलीवुड हस्तियों के नाम शामिल हो सकते है और अब हुआ भी कुछ ऐसा ही।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sajid khan
जी हां, सूत्रों के मुताबिक सोनू जालान ने फिल्ममेकर साजिद खान पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2008 में खेले गए क्रिकेट मैच में सट्टा लगाया था। सोनू से हुई पूछताछ में हालांकि उसने ये कहा कि किसी तरह के पैसे की लेन-देन नहीं हुई थी और उसके बाद साजिद खान अमेरिका चले गए थे। जालान ने ये भी कहा कि साजिद लगातार मैचों पर काफी गौर से नजर रख रहे थे।  
विज्ञापन

3 of 5
sajid khan
पुलिस ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि साजिद खान को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा या नहीं। अधिकारिक तौर पर इस जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी लगातार कहते आ रहे हैं कि वो हर संदिग्ध की जांच करेंगे। साजिद खान की पहचान एक्टर और डायरेक्टर के रूप में रही है। बतौर डायरेक्टर उनकी 'हाउसफुल' सीरीज की दो फिल्में बॉक्स आफिस पर हिट हुई थीं। बता दें कि साजिद खान कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के भाई हैं।

4 of 5
विंदू दारा सिंह
दूसरी खबर ये है कि विंदू दारा सिंह का नाम भी आईपीएल सट्टेबाजी में आया है। विंदू दारा सिंह को 2013 में पुलिस ने मैच फिक्सिंग के विवाद में गिरफ्तार किया था। पुलिस की ओर से संकेत मिले हैं कि विंदू को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ARBAAZ KHAN IPL BETTING
गौरतलब है कि 15 मई को एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने मुंबई में बुकी सोनू जालान के चार साथियाें की गिरफ्तारी कर सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इनसे पूछताछ के आधार पर एईसी ने 29 मई को सोनू जालान को धर-दबोचा। सोनू के घर से मिली डायरी में अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों, ठेकेदारों और बिल्डरों के नाम दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने अरबाज खान पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें