फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL सट्टेबाजी केस में कबूलनामे के बाद भी जेल जाने से बच सकते हैं अरबाज, माननी होगी ये शर्त

Thu, 07 Jun 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल सट्टेबाजी मामले में ठाणे पुलिस फिल्म अभिनेता अरबाज खान को सरकारी गवाह बनाएगी। वहीं, ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने बुधवार को फिल्म प्रोड्यूसर पराग संघवी से पांच घंटे तक पूछताछ की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ARBAAZ KHAN
संघवी ने स्वीकार किया कि उसकी सोनू जालान से जान पहचान है लेकिन सट्टेबाजी से उसका कोई लेनादेना नहीं है। इसके मद्देनजर ठाणे पुलिस पराग संघवी को भी सरकारी गवाह बनाएगी।  संघवी से पूछताछ के बाद एईसी के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि संघवी ने सट्टेबाजी को लेकर सोनू द्वारा उसके ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अरबाज खान - फोटो : amar ujala
संघवी ने पुलिस बयान में बताया है की तीन-चार साल पहले एक रेस्टोरेंट में उसकी सोनू से पहचान हुई थी। लेकिन, उसने सोनू के साथ रुपयों का लेनदेन नहीं किया है। इसलिए दोनों को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अदालत के सामने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।

4 of 5
ARBAAZ KHAN IPL BETTING
सट्टेबाज सोनू जालान से पूछताछ में मुंबई के बिल्डर अमित जालान का नाम सामने आया है और दोनो के बीच लेनदेन का भी पता चला है। प्रदीप शर्मा ने कहा कि अमित जालान से जल्द पूछताछ की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arbaaz khan
बिल्डर अमित जालान के मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी लिंक रोड स्थित सेरेनिटी  बिल्डिंग में सोनू का फ्लैट है। इसलिए पुलिस अमित जालान से पूछताछ कर पता लगाएगी की सोनू और उसके बीच जो लेनदेन हुआ है वह सट्टेबाजी का है या फ्लैट की खरीद में पैसे दिए गए थे। इस बीच खबर थी कि ठाणे पुलिस को सोनू की बातचीत के कुछ ऑडियो और वीडियो मिले हैं लेकिन, प्रदीप शर्मा ने किसी वीडियो के मिलने से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें