फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL सट्टेबाजी में फंसे अरबाज तो बचाव में पिता सलीम खान का बेतुका बयान, बोले- 'लॉटरी ठीक लेकिन...'

Sun, 03 Jun 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज खान और सलीम खान
IPL सट्टेबाजी में करीब 3 करोड़ रुपये गंवा बैठे अरबाज खान का नाम सामने आने पर सभी हैरान रह गए। पुलिस की पूछताछ में अरबाज खान ने आईपीएल में पैसा लगाने की बात कबूल भी की है। माना जा रहा है कि अरबाज की शादी टूटने की मुख्य वजह भी सट्टेबाजी थी। इतना सब कुछ होने के बाद अरबाज के पिता सलीम खान ने ऐसा कुछ कहा जिसे सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
ARBAAZ KHAN
वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए सलीम खान ने कहा कि 'इस मामले में गिरफ्तार सटोरिए सोनू जालान के तार अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका से जुड़े हुए हैं तो सिर्फ मेरे बेटे अरबाज का नाम ही क्यों सामने आ रहा है? क्या इस सटोरिए सोनू जालान की डायरी में एक अरबाज का नाम ही है? क्या एक आदमी पर उसकी दुकान चल रही है?'
विज्ञापन

3 of 5
ARBAAZ KHAN IPL BETTING
सलीम खान ने आगे कहा, 'क्लब और जिमखाना में जुआ चलता है, घोड़े की रेस की अनुमति है, लॉटरी ठीक है लेकिन हमारे देश में क्रिकेट पर सट्टेबाजी ठीक नहीं, इसके बावजूद कि इसमें कई लोग शामिल हैं। क्रिकेट सट्टेबाजी को लीगल क्यों नहीं कर दिया जाता? क्या इसके बदले में भारी राजस्व इकट्ठा नहीं होगा?'

4 of 5
ARBAAZ KHAN
15 मई को एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने मुंबई में बुकी सोनू जालान के चार साथियाें की गिरफ्तारी कर सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इनसे पूछताछ के आधार पर एईसी ने 29 मई को सोनू जालान को धर-दबोचा। सोनू के घर से मिली डायरी में अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों, ठेकेदारों और बिल्डरों के नाम दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने अरबाज खान पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arbaaz khan
करीब 100 से ज्यादा सटोरियों के मोबाइल नंबर भी इसमें हैं। शनिवार को एईसी ने फिल्म 'सरकार' के प्रोड्यूसर पराग संघवी से भी पूछताछ की। करीब 600 करोड़ रुपये के सट्टेबाजी मामले में जल्द ही डायरी में दर्ज बाकी लोगों को भी तलब किया जाएगा। बुकी सोनू जालान आईपीएल में सट्टेबाजी रैकेट का सबसे बड़ा नाम है। उसने पुलिस को दिए बयान में अंडरवर्ल्ड से संबंधों की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें