फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के इस क्रिकेटर पर फिदा हैं प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर यह खूबसूरत पोस्ट लिखकर दिया इशारा

Fri, 27 Apr 2018 04:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
preity zinta
कभी ब्रेट ली, तो कभी युवराज सिंह के साथ अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहने वालीं प्रीति जिंटा इन दिनों एक और क्रिकेटर पर फिदा हैं। गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। फिर भी इस खिलाड़ी के लिए प्रीति अपनी भावनाओं पर काबू कर ना सकीं और सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट कर डाला।
विज्ञापन

2 of 5
preity zinta
भले ही आईपीएल 2018 में प्रीति जिंटा की टीम 'किंग्स इलेवन पंजाब' के विजयी रथ को गुरुवार को ब्रेक लग गया हो। भले ही 'सनराइजर्स हैदराबाद' की टीम ने उनके धुरंधरों को 13 रन से पटखनी दे दी। फिर भी पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने अपने एक खिलाड़ी के तारीफों के पुल बांधे।
विज्ञापन

3 of 5
ankit rajpoot
प्रीति जिंटा ने अपनी टीम के खिलाड़ी अंकित राजपूत की तारीफ की और उनके साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'कभी-कभी युद्ध जीतने के लिए आपको लड़ाई हारनी पड़ती है। अंकित राजपूत क्या परफॉर्मेंस थी।'

4 of 5
Ankit rajpoot
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी अंकित राजपूत को टीम की हार के बावजूद मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंकित ने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर पांच विकेट ले लिए। उन्होंने हैदराबाद के तीन बैट्समैन को महज 27 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sexy preity zinta
प्रीति जिंटा की फिल्मों की बात करें वह सनी देओल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्म ‘भैयाजी सुपरस्टार’ से कमबैक करेंगी। साल 1997 में फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली प्रीति जिंटा की आखिरी  फिल्म 2008 में 'हेवेन ऑन अर्थ' में आई थी। आईपीएल पर फोकस करने के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें