इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हालत टाइट है। उनकी टीम ने अभी तक सिर्फ दो मैच जीते हैं। रविवार को भी उनकी टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर ट्रोलर्स ने निशाने पर हैं। कुछ ने उनके मीम्स ट्वीट किए, तो वहीं कई लोगों ने उन्हें फिर पनौती कह डाला। वहीं, एक शख्स ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तलाक तक की बात छेड़ दी है।