फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सीडी ने खोला सोनाक्षी के हुनर का राज, तब बनी अकीरा

Fri, 02 Sep 2016 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आज इनकी अकीरा रिलीज हो रही है फिल्म में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के स्टंट अनुराग कश्यप हैं करप्ट पुलिस की भूमिका मेंअमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई। ‌हिंदी की पहली सौ करोड़ क्लब की फिल्म गजनी थी। उसे बनाने वाले फिल्मकार ए आर मुरुगादास की अकीरा आज रिलीज हो रही है। फिल्म में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का एक्शन पैक्ड अवतार है। सोनाक्षी इससे पहले उनके संग हॉलिडे में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

सोनाक्षी के टैलेंट को हॉलिडे में वेस्ट किया था, अकीरा बनाकर किया प्रायश्चितः ए आर मुरुगादास

2 of 8
जीवन अनुभव से आते हैं आइडिया 

मुरुगादास अति सरल शख्यिसत के हैं। उनके चेहरे पर अपार मासूमियत है। फिर भी उन्हें खुराफाती स्टंट के आइडिया कैसे आते हैं? वे जवाब देते हैं, मैं किताबें बहुत पढ़ता हूं। मिडिल क्लास फैमिली से आता हूं। लिहाजा मेरे स्कूल और कॉलेज के दिन संघर्ष भरे रहे हैं। घर से वहां आते-जाते स्लम की गलियों, ट्रेन-बस के धक्के मेरे जहन में दफ्न रह गए। लोकल गुंडों के मार-धाड़ के तरीके मेरी यादों में गहरे से हुए हैं। इसके अलावा मैं क्राइम थ्रिलर की काफी किताबें पढ़ता हूं। वहां से भी एक्शन कोरियोग्राफ करने में आसानी हो जाती है।
विज्ञापन

सोनाक्षी के टैलेंट को हॉलिडे में वेस्ट किया था, अकीरा बनाकर किया प्रायश्चितः ए आर मुरुगादास

3 of 8
सलमान संग तीन मीटिंग संपन्न

मैं खान तिकड़ी का फैन हूं। आमिर के संग तो काम कर चुका हूं। अब सलमान भाई के साथ बहुत जल्द करने वाला हूं। हाल के महीनों में मेरी उनके संग तीन मीटिंग पूरी हो चुकी हैं। उन्हें मेरी स्क्रिप्ट पसंद आई है। अक्टूबर तक हम अपनी फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। उनका एक्शन आमिर के मुकाबले अलग होगा। गजनी में हमने रॉ और रियल स्टंट किए थे। भाई के साथ मैं जरा फैंटेसी क्रिएट करूंगा। वह इसलिए कि उनकी लार्जर दैन लाइफ इमेज है। 

सोनाक्षी के टैलेंट को हॉलिडे में वेस्ट किया था, अकीरा बनाकर किया प्रायश्चितः ए आर मुरुगादास

4 of 8
किंग खान के साथ नटखट भरा

शाहरुख खान भी मुझे बड़े प्रिय हैं। उनके मामले में मैं एक्शन के साथ-साथ मस्ती, शरारत और नजाकत को मिक्स करूंगा। वह इसलिए कि वे बच्चों और लड़कियों में बड़े मशहूर हैं। उनके फैन उन्हें उस रूप में देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

सोनाक्षी के टैलेंट को हॉलिडे में वेस्ट किया था, अकीरा बनाकर किया प्रायश्चितः ए आर मुरुगादास

5 of 8
मर्दवादी सोच की है ऑडिएंस 

हमारी ऑडिएंस हीरोइनों को सिर्फ रोमांस करते देखना पसंद करती है। ऐसा इसलिए है कि हमारा समाज मर्दवादी सोच का है। उन्होंने औरतों को स्लॉट करके रख दिया है। वे कल्पना ही नहीं कर पाते की महिलाएं भी पुरुषों को पटक सकती हैं। जैसी पटखनी हरियाणा के अखाडों में लड़कियां लड़कों को देती हैं। उन्हें शारीरिक तौर पर कमजोर आंकना हमारी भूल है। 
विज्ञापन

सोनाक्षी के टैलेंट को हॉलिडे में वेस्ट किया था, अकीरा बनाकर किया प्रायश्चितः ए आर मुरुगादास

6 of 8
सोनाक्षी तोड़ेगी मिथक

अकीरा में सोनाक्षी दर्शकों का माइंडसेट बदलने में कामयाब होंगी। वह इसलिए कि हमने उनका कैरेक्टर बचपन से ग्रो करता हुआ दिखाया है। बचपन में वह कड़ी ट्रेनिंग से गुजरती है। बड़ी होने पर वह मिक्स मार्शल आर्ट सीखती है। खुद सोनाक्षी ने छह महीने इसे सीखने में दिए हैं। लिहाजा उसके एक्शन यकीनी लगेंगे। 
विज्ञापन

सोनाक्षी के टैलेंट को हॉलिडे में वेस्ट किया था, अकीरा बनाकर किया प्रायश्चितः ए आर मुरुगादास

7 of 8
अकीरा मेरा प्रायश्चित है

अकीरा की भूमिका के लिए सोनाक्षी परफेक्ट थी। वह इ‌सलिए कि हम दोनों हॉलिडे पर साथ काम कर चुके थे। इससे हम दोनों के बीच कंफर्ट बन चुका था। रही-सही कसर उनकी फिल्म लुटेरा ने पूरी कर दी। हॉलिडे की शूटिंग के बाद उन्होंने मुझे लुटेरा की डीवीडी दी, पर वह मुझसे गुम गई थी। बाद में जब वह फिल्म मैंने टीवी पर देखी तो मुझे खुद पर बहुत गुस्सा आया। खुंदक इस बात कि मैंने सोनाक्षी जैसे टैलेंट को हॉलिडे में वेस्ट किया। सिर्फ रोमांस और नाच-गाने के लिए फिल्म में रखा। अकीरा मेरा प्रायश्चित है।  
विज्ञापन

सोनाक्षी के टैलेंट को हॉलिडे में वेस्ट किया था, अकीरा बनाकर किया प्रायश्चितः ए आर मुरुगादास

8 of 8
रंग दे बसंती की तमिल रीमेक

मुझे आमिर खान की रंग दे बसंती बहुत पसंद है। मौका मिला तो मैं उसकी तमिल रीमेक बनाना चाहूंगा। मैं और आमिर बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे जब चेन्नई आते हैं तो मुझसे मिलते हैं। मैं जब मुंबई आता हूं तो उनसे मिले बगैर नहीं जाता। हम दोनों अपने-अपने कामों में इतने व्यस्त हैं कि गजनी बाद फिर से फिल्म नहीं बना सके। समय मिलने पर हम यकीनन साथ में फिल्म करेंगे।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें