फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल जिंदगी में पूरे फैमिली मैन हैं 'सिंघम' अजय देवगन, हर दिन बच्चों को देते हैं यह खास सीख

Sun, 22 Mar 2020 03:14 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन सिनेमा जगत में फिल्मों का शतक मार चुके हैं। वह लगातार 29 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। 50 साल की उम्र में भी वह प्रत्येक फिल्म के साथ नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हालांकि फिल्म जगत का चमकता सितारा बन चुके अजय देवगन बेवजह की चर्चा और विवादों से दूरी बना कर रखते हैं। वह अपने काम से बोलने में अधिक विश्वास रखते हैं। काम की आपाधापी में भी वह परिवार को पूरा समय देते हैं। हर दिन अपने बच्चों से बात करते हैं तो पत्नी काजोल को भी उनका स्थान देते हैं। बीते दिनों अजय ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वह पूरे तरह से एक फैमिली मैन हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काजोल के साथ रिश्ता हुआ मजबूत
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा कि उनकी शादी के अब करीब 20 साल हो चुके हैं। समय के साथ रिश्ते और परिपक्व हो जाते हैं। एक दूसरे को बेहतर समझने लगते हैं। जिंदगी और भी आसान हो जाती है। काजोल को पता होता है कि उनकी क्या आदतें हैं, अपनी जिंदगी में वह क्या हासिल करना चाहते हैं। इसी तरह उन्हें भी काजोल के बारे में पता है। वे दोनों एक साथ काफी खुश हैं। इसके साथ ही वे दोनों एक दूसरे को उनका स्थान भी देते हैं। संतुलन  समय के साथ अपने आप आ जाता है। यह शादी के लिए काफी अच्छा है।
विज्ञापन

3 of 6
Ajay Devgn and Nysa Devgn - फोटो : instagram
बच्चों को देते हैं खास सीख  
अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा, 'मैं अपने बच्चों के साथ काफी समय व्यतीत करता हूं। मैं चाहता हूं कि वह सच्चे और ईमानदार हों। अगर वह खुद से ईमानदार होंगे तो वह हमसे भी ईमानदार रहेंगे। मैं चाहता हूं कि वह सभी की इज्जत करें। मैंने उन्हें यह बातें हर दिन कहता हूं कि अगर तुम खुद की इज्जत करोगे तो तुम अपने आपको सम्मान के साथ आगे बढ़ाओगे। जब आप दूसरों का सम्मान करते हैं, तो आप अपनी संस्कृति को बनाए रखते हैं। यही मूल आधार है।'

4 of 6
Ajay Devgn - फोटो : amar ujala mumbai
ध्यानाकर्षित करने से बचते हैं अजय
अजय ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यानाकर्षित करने के बारे में कहा, 'मेरा मानना है कि जब आपका काम खत्म हो गया है तो आपको चुप रहना चाहिए। लोग सब कुछ समझ सकते हैं। बात करना उनका काम है आपका नहीं। मैं खुशकिस्मत हूं कि लोग मुझे सम्मान के साथ मिलते हैं।  आपको सफलता हासिल कर चिल्लाने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। जो कुछ भी आप प्राप्त करते हैं वह अस्थायी है। और मुझे अस्थायी चीजों पर विश्वास नहीं है। वे कभी टिकते नहीं।'
विज्ञापन

5 of 6
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
नकारत्मकता से रहते हैं दूर
अजय के  अनुसार, 'मैं नकारात्मकता पर ध्यान नहीं देता हूं। मैं इसे लेकर परेशान भी नहीं होता हूं। अगर मैं अपने बारे में कुछ पढ़ता हूं तो मैं फोन उठाकर अपने साथ के लोगों को इसे बारे में कुछ करने के लिए नहीं कहता हूं। कुछ बार तो वह आते हैं और कहते हैं कि सर यह छपा है और मैं उनसे  कहता हूं कि हां, मैंने पढ़ लिया है। मुद्दा यही खत्म।  मेरा मानना है कि ना बात करने की जरुरत है और ना झगड़ा करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ajay devgn, veeru devgn - फोटो : social media
पिता की सताती है याद
अजय अपने पिता वीरू देवगन को आज भी बहुत याद करते हैं। पिता के बारे में अपनी भावनाओं को साझा करते हुए उन्होंने बताया, 'याद तो आती है। हर दिन किसी ना किसी वजह से वह मुझे वह याद आ ही जाते हैं। सबसे अधिक तो तब जब मैं उनके कमरे में जाता हूं। कुछ दिनों पहले हमने घर में पूजा रखी थी। उस समय मैं मुझे उन चीजों की कमी महसूस कर रहा था जो वह किया करते थे और बोलते थे। मेरे ऑफिस में उनकी एक तस्वीर है। जैसे ही मैं अंदर घुसता हूं मैं वह तस्वीर देखता हूं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें