फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे की शाम प्रिया प्रकाश अपने दीवानों के लिए देंगी एक और पैगाम

Wed, 14 Feb 2018 08:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priya Prakash
प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने चाहनेवालों के लिए एक मैसेज छोड़ा है। उनकी एक कातिलाना अंदाज वाली वीडियो ने ना जाने कितने लोगों को घायल कर दिया है और अब वे अपने ऑफिशयल अकाउंट पर वैलेंटाइन डे की शाम पर एक खास चीज शेयर करने वाली हैं..
विज्ञापन

2 of 5
priya prakash varrier
प्रिया के सिर्फ 26 सैकंड के एक वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में आग लगा रखी है और इस वीडियो की बदौलत वे दुनिया की तीसरी सबसे पॉपुलर इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। लेकिन ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता है। क्योंकि प्रिया ने अब अपने ऑफिशियल अकाउंट पर बताया है कि वे वेलेंटाइन डे की शाम पर फिल्म का टीजर रिलीज करने जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Priya prakash - फोटो : self
दिल को पल में घायल कर देने वाली प्रिया के वीडियो को देखने के बाद उनके चाहनेवालों से इस टीजर का इंतजार करना मुश्किल हो रहा होगा। क्योंकि प्रिया ना जाने कितने नौजवानों के दिलो-दिमाग में रातोंरात बस गई हैं और अब वे अब इस नये वीडियो को भी देखने के लिए बैचेन हैं। 

4 of 5
priya prakash
बता दें कि बीते रविवार शाम को वायरल हुई प्रिया की ये वीडियो अभी भी सुर्खिय़ों में छाई हुई है। इस वीडियो को वैलेंटाइन वीक पर लॉन्च किया गया था जो कि मलयाली गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ का है। यह वीडियो हजारों बार शेयर किया गया है जिसपर लाखों लाइक्स मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priya prakash
यह गाना प्रिया की पहली मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' का है। इस फिल्म के एक गाने में प्रिया के एक्सप्रेशन इतने कातिलाना अंदाज के हैं कि अब उन्हें नेशनल क्रश तक कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बिजली के कंरट से भी तेज दौड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें