फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में योगा करती नजर आईं बॉलीवुड की क्वीन, 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में हैं बिजी

Thu, 21 Jun 2018 09:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
yoga
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हैं। भारत सहित दुनियाभर में आज चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर करीब 55 हजार लोगों के साथ पीएम मोदी ने योग किया। ऐसे में बॉलीडुड की 'क्वीन' कंगना रनौत कहां पीछे रहने वाली थीं।
 
विज्ञापन

2 of 4
yoga
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी योग किया। सोशल मीडिया पर उनकी योग करते हुईं तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। ये वीडियो लंदन के सेंट्रल पार्क में शूट किए गए हैं। बता दें कंगना शूटिंग के सिलसिले में इन दिनों लंदन में हैं।
विज्ञापन

3 of 4
yoga
अपने शूट के वक्त निकाल कर कंगना रनौत ने पार्क में योग किया है। बुधवार सुबह से ही स्टार्स के योग करते हुए वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें शिल्पा शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीस, मलाइका अरोड़ा, बिपाशा बसु, लीजा हेडन समेत तमाम सेलेब्स शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
KANGANA
बता दें कंगना 'मणिकर्णिका' की शूटिंग खत्म कर राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में बिजी हैं। बात करें कंगना की तो वह इससे पहले राजकुमार राव के साथ क्वीन' में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थीं। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' से भी फैंस को कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें