बॉलीवुड फिल्मों में जब भी विलेन की बात आती है तो लोगों के दिमाग में पुरुष किरदार ही आता है। ऐसा होना भी वाजिब है, क्योंकि विलेन के नाम पर इंडस्ट्री में पुरुषों की ही छवि बनी हुई है। महिलाएं अक्सर हीरोइन के रोल में ही देखी जाती हैं, लेकिन महिला दिवस के मौके पर आज इस लेख में हम आपको इंडस्ट्री की उन महिला खलनायकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अभिनय आज भी हैरान कर देता है। आइए जानते हैं उन महिला खलनायकों के बारे में।