thappad
- फोटो : amar ujala
थप्पड़
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़' (Thappad) 28 फरवरी, 2020 को रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही ऐसे कई सवाल खड़े कर दिए जिसने ये सोचने पर लोगों को मजबूर कर दिया कि एक 'थप्पड़' किसी के मन को कितनी चोट पहुंचा सकता है। इस फिल्म की कहानी थप्पड़ के इर्द गिर्द घूमती है जिसे तापसी पन्नू का पति उन्हें गुस्से में मारता है। थप्पड़ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म में उन्होंने 'थप्पड़' को अलग अलग नजरिए से पेश किया है।