फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर काजोल ने इंटरनेट पर डाला ऐसा वीडियो, कुछ पल में हो गया वायरल, देख लीजिए

Thu, 08 Mar 2018 12:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भले ही काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हो गई हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर काजोल ने महिलाओं को बड़े ही अलग अंदाज में महिला दिवस की शुभकामाएं दी हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडिया शेयर किया है। जिसमें वह अपने फैंस को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन भी दिया है। काजोल ने कैप्शन में लिखा कि 'फाइट लाइक ए वुमेन हैप्पी वुमेंस डे'।
विज्ञापन

3 of 4
वीडियो में काजोल ब्लैक एंड व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में उनका एकदम बिंदास अंदाज दिख रहा है। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी विश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
पता हो कि काजोल आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म ‘दिलवाले’में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के 'किंग खान' यानि शाहरुख खान नजर आए थे। काजोल और शाहरुख की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। इन दोनों स्टार ने एक साथ ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’,‘कुछ कुछ होता है’,‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘बाजीगर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें