फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के 7 सीनियर सिटीजन एक्टर, एक्टिंग में आज भी देते हैं युवाओं को मात

Mon, 01 Oct 2018 02:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया जा रहा है। यूं तो हम सभी की जिंदगी में किसी न किसी तरह एक बुजुर्ग व्यक्ति का हमेशा से योगदान रहा है। चाहे फिर वह हमारे दादा-दादी हों या फिर माता-पिता। इन सभी बुजुर्गों से हम अपनी जिंदगी में बेहद खास बातें भी सीखते हैं। इतना ही नहीं फिल्मी परदे पर हमारे कुछ ऐसे पसंदीदा बुजुर्ग कलाकार भी हैं जो हमेशा हमारा मनोरंजन करते रहते हैं। यह कलाकार अब से नहीं बल्कि लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करते आये हैं। 60 की उम्र पार करने के बाद भी इन कलाकारों की फैन फॉलोइंग कभी भी कम नहीं हुई है। आइए अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर जानते बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में, जो 60 साल की उम्र में भी एक्टिंग के मामले में युवाओं को मात देते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन केवल एक बेहतर कलाकार ही नहीं बल्कि उन्हें इस सदी का महानायक भी कहा जाता है। अमिताभ बच्चन ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा तब से वह छोटे से लेकर बड़े परदे पर हमेशा सक्रिय रहे हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें उनका बेहद दमदार किरदार है।
 
विज्ञापन

3 of 8
नसीरुद्दीन शाह
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की उम्र 65 साल से ऊपर है। वह आज भी बड़े परदे पर नजर आते रहते हैं। फिल्मों में उन्हें कई तरह के अलग-अलग किरदार किए हैं जिन्हें दर्शकों ने हमेशा से पसंद भी किया है। आखिरी बार वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'अय्यारी' में नजर आए थे। 

4 of 8
अनिल कपूर
एक्टर अनिल कपूर को बॉलीवुड का सदाबहार कलाकार कहा जाए तो इसमें हैरान करने वाली बात नहीं होगी। अपनी जिंदगी के 61 साल पूरे कर चुके अनिल कपूर भी हमेशा से लगातार फिल्मों में दिखते रहे हैं। आखिरी बार वह फिल्म 'फन्ने खां' में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुख्य भूमिका में थीं। अनिल कपूर अपनी कई अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी व्यस्त हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
नाना पाटेकर
अभिनेता नाना पाटेकर भी बॉलीवुड के उन दिग्गज कलाकारों में से एक हैं जिनकी उम्र 65 साल से ऊपर हो चुकी है। नाना पाटेकर कभी भी फिल्मी परदे से दूर नहीं रहे हैं। आखिरी बार वह साउथ फिल्मों के कलाकार रजनीकांत की फिल्म 'काला' में नजर आए थे।
विज्ञापन

6 of 8
अनुपम खेर
कलाकार अनुपम खेर भी बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्हें हमेशा से दर्शकों ने प्यार किया है। बड़े परदे पर उन्होंने ने भी कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार के दर्शकों के दिलों का जीता। इन दिनों अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
रजनीकांत
साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाले कलाकार रजनीकांत की उम्र करीब 67 साल है। लेकिन वह हमेशा से फिल्मों में नजर आते रहे हैं। इन दिनों रजनीकांत अक्षय कुमार के साथ अपकमिंग फिल्म 2.0 को लेकर चर्चा में हैं तो वही वह फिल्म 'पेट्टा' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'काला' में दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
कमल हासन
साउथ कलाकार कमल हसान की उम्र करीब 63 साल है। वह भी हमेशा से फिल्मी परदे पर दिखाई देते रहे हैं। कमल हासन की आखिरी फिल्म 'विश्वरूपम 2' थी। जिनमें वह काफी एक्शन अंदाज में नजर आए थे। इन दिनों वह अपनी कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट में काफी व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें