कुर्सी की पेटी बांध लीजिए और तैयार हो जाइये अपने फेवरेट सितारों को विदेशी धरती पर धूम मचाते देखने के लिए। अगले तीन दिन तक के लिए पूरा बॉलीवुड बैंकाक शिफ्ट हो चुका है। वजह है इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी अवॉर्ड्स 2018। हर बार की तरह इस बार भी आयोजकों ने कई सरप्राइज प्लान कर रखे हैं। एक नजर इस इवेंट के प्रीव्यू पर....
विज्ञापन
2 of 6
Rekha
रेखा
बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा आइफा 2018 का मुख्य आकर्षण हैं। पहली बार इस अवॉर्ड फंक्शन में वह परफॉर्मेंस देने वाली हैं। यही नहीं पूरे 20 साल बाद वह स्टेज पर बतौर परफॉर्मर वापसी करने वाली हैं। इससे पहले रेखा ने 31 जनवरी, 1998 को आयोजित 43वें फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने 'ये क्या शहर है दोस्तों', 'इन आंखों की मस्ती', 'सलाम-ए-इश्क' और 'दिल चीज क्या है' गानों पर ठुमके लगाए थे। इस बार वह किन गानों पर डांस करने वाली हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
रेखा के अलावा वरुण धवन, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, बॉबी देओल और यूलिया वंतूर परफॉर्म करने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 6
shahid kapoor
शाहिद-अर्जुन ने ऐन मौके पर खींचे हाथ
शाहिद कपूर और अर्जुन कपूर इस बार परफॉर्म करने वाले थे, मगर अब शायद ऐसा नहीं होगा। शाहिद कपूर ने पीठ दर्द की वजह से तो वहीं अर्जुन कपूर ने खराब तबीयत की वजह से अपने हाथ खींच लिए हैं। हालांकि,अर्जुन ने यह भी कहा है कि वह बेहतर महससू करेंगे, तो परफॉर्म जरूर करेंगे।
4 of 6
अभिनेता आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला
म्यूजिकल नाइट
अवॉर्ड फंक्शन 24 जून को है। उससे पहले 22 जून को म्यूजिक इवेंट आइफा रॉक्स का आयोजन होगा। इस बार इसे आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन होस्ट करने वाले हैं। संगीतकार प्रीतम जहां थाई संगीत से रूबरू कराते दिखेंगे तो वहीं अमित मिश्रा, अंतरा मित्रा, श्री राम समेत कई गायक दर्शकों को अपनी गायिकी से झुमाएंगे। फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम एक्ट्रेस नुसरत भरुचा एक खास परफॉर्मेंस देने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Dia Mirza
थीम
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की 'बीट द प्लास्टिक' कैंपेन पर इस बार के अवॉर्ड्स में खासा जोर रहेगा। इस संगठन की गुडविल अंबेसडर दिया मिर्जा ये संदेश लेकर वहां पहुंच रही हैं। इस बार के अवार्ड्स की एक और खासियत ओसियान का आइफा सिनेमा हेरिटेज इवेंट भी होगा।
थाईलैंड
बैंकॉक के दो हजार सीटों की क्षमता वाले सियाम निरामित में होने जा रहे आइफा के इस 19वें संस्करण को लेकर थाइलैंड में रहने वाले करीब एक लाख भारतीय बेहद उत्साहित हैं। ये दूसरा मौका है जब ये अवार्ड थाइलैंड में हो रहे हैं। अवॉर्ड नाइट को करण जौहर और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे। मशहूर अभिनेता अनुपम खेर को इस बार उनकी खास उपलब्धियों के लिए विशिष्ट पुरस्कार दिया जाएगा।