sushmita sen
इन फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स के दौरान एक पुरस्कार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का भी निकाला गया और इसे लेकर रविवार सुबह से पूरा बॉलीवुड निशाने पर है। ट्विटर पर बॉयकॉट बॉलीवुड हैशटैग सुबह से ट्रेंड करता रहा। सुशांत के अलावा जिन लोगों को इस तथाकथित फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार मिले उनमें सुष्मिता सेन, कियारा आडवाणी, बॉबी देओल, नोरा फतेही, दिव्या खोसला कुमार और विक्रांत मैसी जैसे ऐसे नाम शामिल हैं, जो हिंदी सिनेमा की मुख्य धारा में ही नहीं बचे हैं। एक पुरस्कार और पुरस्कार की ट्रॉफी के साथ पीआरओ की तरफ से भेजी गई उनकी फोटो छपना ही इन सितारों के लिए संजीवनी है।