फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलरिटी और पॉवर में सबको मात देते हैं बॉलीवुड के ये 7 खानदान, सालों से कर रहे इंडस्ट्री पर राज

Wed, 15 May 2019 02:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kapoor family, chopra family - फोटो : social media
15 मई को दुनिया भर में विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है। परिवार की अहमियत से हम सब रूबरू है हीं, बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। बॉलीवुड में ऐसे कई परिवार हैं जो सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। इनमें से कुछ सफल हुए तो कुछ पहचान बनाने की जद्दोजहद करते रहे। आज विश्व परिवार दिवस के मौके चलिए हम आपको बॉलीवुड के सबसे मशहूर और पावरफुल परिवारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
bachchan family - फोटो : social media
बच्चन परिवार
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन से अलग बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा दिखाई। अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस जया भादुड़ी से शादी की। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी फिल्मों में ही अपना करियर बनाया। अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी की। 
विज्ञापन

3 of 8
Kapoor Family
कपूर खानदान
बॉलीवुड के मशहूर परिवार की बात हो तो सबसे पहला नाम जहन में कपूर खानदान का आता है। ये परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे पुराना परिवार है। अपने सपनों को पूरा करने पृथ्वीराज कपूर ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद उनके बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने बॉलीवुड पर राज किया।

फिर राज कपूर के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर ने फिल्मों को ही अपना करियर बनाया। रणधीर कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बबीता से शादी की। बबीता और रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करीना और करिश्मा भी बॉलीवुड पर छाई हुई हैं। करीना ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी की है। अब करिश्मा और करीना के बच्चों के डेब्यू का इंतजार है।

4 of 8
chopra-johar family - फोटो : social media
चोपड़ा-जौहर परिवार
बलदेव राज चोपड़ा ने फिल्म बीआर फिल्मस प्रोडक्शन हाउस का निर्माण किया। बलदेव राज के छोटे भाई यश चोपड़ा भी निर्देशन की दुनिया में छाए। यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा भी निर्देशक हैं। यश चोपड़ा की बहन हीरू से यश जौहर ने शादी की। यश और हीरू के बेटे करण जौहर हैं।
विज्ञापन

5 of 8
akhtar family - फोटो : social media
अख्तर-आजमी खानदान
अख्तर और आजमी खानदान भी बॉलीवुड में लंबे समय से अपनी जड़ें जमाए हुआ है। गीतकार जावेद अख्तर ने पहले हनी ईरानी से शादी की। इन दोनों के दो बच्चे हुए- जोया अख्तर और फरहान अख्तर, जो बॉलीवुड की दुनिया में जाने-माने नाम हैं। जावेद अख्तर के पिता जान निसार अख्तर भी अपने समय के लोकप्रिय गीतकार रहे हैं। हनी ईरानी की बहन डेजी ईरानी भी एक्ट्रेस हैं। 

कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान, हनी ईरानी और डेजी ईरानी के भांजा-भांजी हैं। जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी शबाना आजमी मशहूर एक्ट्रेस हैं। तब्बू रिश्ते में शबानी की भांजी लगती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
khan family - फोटो : social media
खान परिवार
लेखक सलीम खान और सलमा खान के बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल हैं। सलीम खान ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेलन से दूसरी शादी की। वहीं अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन है। वहीं सलीम खान की बेटी अलवीरा खान ने एक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की।
विज्ञापन

7 of 8
kapoor family - फोटो : social media
एक और कपूर परिवार
पृथ्वीराज कपूर के परिवार के अलावा एक और कपूर परिवार है। बॉलीवुड प्रोड्यूसर सुरिंद्रर कपूर के तीनों बेटे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर तीनों ही जाने-माने नाम हैं। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी ने हाल ही में डेब्यू किया है। वहीं अनिल कपूर की दोनों बेटियां बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं, सोनम कपूर जहां एक्ट्रेस हैं वहीं दूसरी बेटी रिया कपूर प्रोड्यूसर है। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना का बेटा अर्जुन कपूर है।
विज्ञापन

8 of 8
kajol with mother - फोटो : social media
मुखर्जी परिवार
अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रतन बाई की बेटी शोभना समर्थ सिनेमा की नामचीन हस्ती रहीं। शोभना समर्थ की दो बेटियां नूतन और तनुजा हैं। नूतन के बेटे मोहनिश बहल और तनुजा की दो बेटियां काजोल और तनिषा भी बॉलीवुड के जाने-माने नाम हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी काजोल की कजन हैं। रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी भी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें