फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी नशे के आदी हो गए थे संजय दत्त और पूजा भट्ट सहित ये सेलेब्स, फिर ऐसे दी इस लत को मात

Fri, 26 Jun 2020 11:24 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : ट्विटर
International Day Against Drug Abuse 2020: 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा और इससे होने वाले कुप्रभाव के प्रति जागरूक करना है। ड्रग्स का सेवन करने की लत एक सामाजिक और मनोवैज्ञानिक समस्या है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलेब्स रहे हैं जिन्हे नशे की लत थी लेकिन अब वह इससे दूर हो चुके हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीक बब्बर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक बब्बर
स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर 12 साल की उम्र में ही ड्रग्स के आदी हो गए थे। इससे छुटकारा दिलाने के लिए उन्हें दो बार रिहैब सेंटर में भेजा गया था। हालांकि आज वो इस आदत से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं और अपनी जिंदगी हंसी खुशी जी रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त - फोटो : Social Media
संजय दत्त
29 जुलाई 1959 को संजय दत्त के पैदा होने के बाद महान अदाकारा नरगिस ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनका बेटा जिंदगी भर किन- किन आड़े-तिरछे रास्तों से गुजरेगा। सुनील दत्त ने कई बार बताया था- एक बार कश्मीर में मजाक में उन्होंने संजू को सिगरेट पकड़ाई तो वो पूरी सिगरेट पी गए जिसे देखकर वे हैरान रह गए। धीरे-धीरे उन्हें ड्रग्स की लत लग गई। हालांकि उनके पिता सुनील दत्त ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया संजय को ड्रग्स की लत से पीछा छुड़वाने में। सुनील दत्त उन्हे इलाज के लिए अमरीका में एक नशा उन्मूलन केंद्र ले गए जहां लंबे इलाज के बाद संजय दत्त ने ड्रग्स को अलविदा कहा और दोबारा बॉलीवुड में काम शुरु किया।

4 of 6
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के 'हीमेन' यानी धर्मेंद्र ने फिल्म यमला पगला दीवाना 2 के प्रमोशन के दौरान बताया कि कैसे उनके करियर को नशे की आदत ने बर्बाद कर डाला था। धर्मेंद्र हमेशा ओवर लिमिट शराब का सेवन करते थे। लेकिन 2011 से उन्होंने अपने स्वास्थ्य की चिंता कर इस बुरी आदत को छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

5 of 6
पूजा भट्ट - फोटो : ani
पूजा भट्ट
एक्ट्रेस पूजा भट्ट कई बार अपनी शराब की लत का जिक्र कर चुकी हैं। कुछ वक्त पहले पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था- आज मुझे नशा छोड़े हुए दो साल और 10 महीने हो गए। अब अतीत को प्रतिबिंबित करने और आत्मसात करने का समय है, आखिरकार कल किसने देखा है? आप में से जो कोई भी अपने अंदर के राक्षस से लड़ाई लड़ रहा है और लत से जूझ रहा है, आपको पता होना चाहिए कि आप अकेले नहीं हैं। अगर मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
मीना कुमारी
मीना कुमारी की अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहीं। कहा जाता है कि करियर में मुकाम पाने के बाद और कमाल अमरोही से तलाक के बाद मीना कुमारी को शराब की लत गई थी। शराब पीने और तंबाकू खाने की लत ने मीना कुमारी के स्वास्थ्य को इतनी बुरी तरह से बिगाड़ा कि वो इससे कभी उबर नहीं पाईं और दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें