लाइगर टीम के साथ चार्मी कौर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
और, ऐसे मिला पहला ब्रेक
कहते हैं कि सच्चे दिल से की गई प्रार्थना कभी बेकार नहीं जाती। चार्मी कौर के साथ भी ऐसा ही हुआ। वह बताती हैं, 'एक दिन मैं गुरुद्वारे से अपने भाई कुलदीप सिंह के साथ घर आ रही थी तो रास्ते में एक कास्टिंग डायरेक्टर मिल गए। मुझे देखते ही बोले कहा कि तुम बहुत खूबसूरत हो, फिल्मों में काम करेगी? उनकी बात सुनकर मेरे भाई को गुस्सा आ गया। इस पर कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया कि ऋतिक रोशन और करीना कपूर की एक फिल्म है। मैं गुरुद्वारे से यही प्रार्थना करके निकली थी कि वे इस संकट से मुझे निकालें और यूं लगा कि मेरी प्रार्थना सुन ली गई थी।'