फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी युवती से शशि कपूर ने रचाई थी शादी, प्रपोज करते समय फूल गए थे हाथ पैर

Mon, 04 Dec 2017 08:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लंबी बीमारी के बाद सोमवार को एक्टर शशि कपूर ने 79 की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। शशि कपूर, कपूर खानदान के एकमात्र ऐसे चिराग रहे जिन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने उस विदेशी बाला को कैसे प्रपोज क‌िया? ये विदेशी लड़की थीं जेनिफर केंडल जो खुद शशि कपूर के प्यार में दीवानी हो गईं थीं। आगे पढ़ें - कैसे हुई थी मुलाकात ?
विज्ञापन

2 of 6
बात उन दिनों की है जब शशि कपूर कोलकाता के एक थियेटर में अपना एक प्ले देख रहे थे। उस वक्त शशि कपूर अपने पिता के साथ मिलकर उस थियेटर पर चार प्ले कर रहे थे, और वहीं शशि कपूर की मुलाकार जेनिफर केंडल से हुई। शशि कपूर ने देखा कि एक लड़की कई दिनों से लगातार आ रही है और आगे वाली लाइन में बैठकर रोज उनका प्ले देखती है।
विज्ञापन

3 of 6
उस दौरान शशि कपूर को पता चला कि जेनिफर केंडल उसी शेक्सपीयाराना इंटरनेशनल के मालिक की बेटी हैं जिसे शशि कपूर के प्ले के चक्कर में लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इस लड़की देखते ही शशि कपूर के दिल में अजीब सी हलचल हुई। उसमें ना जाने कैसा जादू था कि शशि कपूर उसके दीवाने हो गए और शादी का फैसला कर बैठे।

4 of 6
अब जेनिफर से मिला कैसे जाए? इसी असमंजस में शशि कपूर अपने कजिन के पास गए और कहा कि चलो उस लड़की से मिलकर आते हैं। जैसे तैसे शशि कपूर का कजिन मान गया और उसने दोनों की मीटिंग फिक्स कराने का फैसला किया। मीटिंग भी फिक्स हो गई और जगह भी...उसी अम्पायर थियेटर के पीछे स्थित एक खूबसूरत होटल में शशि कपूर और जेनिफर की मीटिंग तय हुई। इसके बाद तो जैसे शशि कपूर के हाथ-पैर ही फूल गए।
विज्ञापन

5 of 6
जेनिफर को सामने देख शशि कपूर पसीना-पसीना हो गए...उनके हाथ कांपने लगे। उस वक्त तक शशि कपूर किसी रिलेशन में नहीं रहे थे और ना ही उनकी कोई गर्लफ्रेंड ही रही। शशि कपूर और जेनिफर चुप थे। उस वक्त भी शशि कपूर और जेनिफर के बीच संवाद बनाने के लिए उनके कजिन को ही आगे आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही लेकिन वो मुलाकात शशि कपूर के लिए किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं थी और फिर धीरे-धीरे दोनों के मिलने का सिलसिला शुरु हो गया। इसके बाद शशि कपूर और जेनिफर ने शादी कर ली। चूंकि शशि कपूर और जेनिफर थियेटर बैकग्राउंड से ही थे इसलिए दोनों ने थियेटर खोलने की सोची और पृथ्वी थियेटर की नींव रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें