फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत का स्टंट, सुहाना की क्यूटनेस और अक्षय का मेट्रो सफर, कुछ ऐसा रहा आज सेलेब्स का इंस्टाग्राम

Wed, 18 Sep 2019 10:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इस स्पेशल पैकेज में हम आपके लिए लाते हैं सेलेब्स के खास इंस्टाग्राम पोस्ट्स। इस पैकेज में देखिए सुहाना खान- अनन्या के फोटोज से लेकर अक्षय कुमार के वीडियो तक के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट।
विज्ञापन

2 of 6
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत जामवाल
बॉलीवुड के फिट लिस्ट एक्टर्स में हमेशा टॉप पर रहने वाले विद्युत जामवाल हमेशा ही कुछ न कुछ नया करते नजर आते हैं। विद्युत फिटनेस फ्रीक हैं और इंस्टाग्राम पर एक से एक कमाल के स्टंट करते नजर आते हैं। कभी वो बोतलों पर पुशअप्स लगाते हैं तो कभी भारी भरकम डंबल्स के साथ वो डांसिंग एक्सरसाइज करते हैं। ऐसे में इस बार विद्युत दो दीवारों के बीच में चढ़ गए हैं। वहीं वो कैप्शन में बता रहे हैं कि फिट इंसान के लिए भी ये करना आसान नहीं है।

विज्ञापन

3 of 6
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। लेकिन उनके कई सारे फैन पेज आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। इन फैन पेज से ही सुहाना की नई और कभी कभी थ्रोबैक फोटोज सामने आती हैं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। ऐसे में सुहाना की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में सुहाना काफी क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं उनके हाथ में कुछ विदेशी करेंसी भी नजर आ रही है।

4 of 6
शक्ति मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति मोहन
टीवी शो डांस इंडिया डास फेम शक्ति मोहन एक बेहतरीन डांसर हैं। शक्ति न सिर्फ इंडियन बल्कि विदेशी डांस फॉर्म्स भी काफी आसानी से और बेहतरीन तरीके से करती नजर आती हैं। शक्ति सोशल मीडिया पर न सिर्फ अपने फोटोज बल्कि डांस वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। शक्ति के नए फोटो में उनका देसी और विदेशी स्वैग एक साथ देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे हर कोई वाह कहने को मजबूर हो जाता है। हाल ही में अक्षय ने एक ऑटोवाले की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट किया था तो वहीं अब अक्षय ने मुंबई मेट्रो में सफर किया है। दरअसल अक्षय ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अक्षय बता रहे हैं कि वो घाटकोपर में शूट कर रहे थे और उन्हें वर्सोवा जाना था। ऐसे में अपने 'गुड न्यूज' डायरेक्टर और एक दो गार्ड्स के साथ वो मेट्रो में आ गए। वहीं अक्षय बता रहे हैं कि उन्होंने दो घंटे का सफर महज 20 मिनट में पूरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत रही हैं। ऐसे में अनन्या हाल ही में डांस क्लास के बाहर नजर आईं। इस दौरान अनन्या काफी बिंदास नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर विरल ने अनन्या के फोटोज शेयर किए हैं। वहीं विरल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अनन्या के साथ ही कार्तिक भी नजर आ रहे हैं।



पढ़ें: 'वॉर' का प्रमोशन करते-करते ऋतिक और टाइगर के बीच छिड़ी कुछ ऐसी जंग, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें