फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा-इब्राहिम की केमिस्ट्री से सुहाना के मिस्ट्री ब्वॉय तक, ऐसा रहा सेलेब्स का Instagram

Wed, 02 Oct 2019 11:48 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने अक्सर फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इस स्पेशल पैकेज में हम आपके लिए लाते हैं सेलेब्स के खास इंस्टाग्राम पोस्ट्स। इस पैकेज में देखिए नुसरत भरूचा- सारा अली खान के फोटोज से लेकर मौनी रॉय तक के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट।
विज्ञापन

2 of 6
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत भरूचा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक से एक बेहतरीन फोटोज शेयर करती हैं। वहीं फैंस भी उनके फोटोज को खूब पसंद करते हुए जमकर कमेंट्स करते हैं। ऐसे में नुसरत भरूचा का नया फोटो सामने आया है। बता दें कि फोटो नुसरत की सेल्फी है, जिसमें वो बेहद कमाल की दिख रही हैं।
   
विज्ञापन

3 of 6
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर सुहाना के फोटोज को वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। हालांकि सुहाना का असली इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है लेकिन उनके फैन पेज सुहाना के लेटेस्ट फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर सुहाना का एक फोटो सामने आया है। हालांकि इस बार फोटो में वो अकेले नजर नहीं आ रही हैं। बल्कि उनके साथ  में एक लड़का भी है। अब ये लड़का कौन है इस बारे में तो किसी के पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

4 of 6
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
काफी कम वक्त में ही सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनी ली है। न सिर्फ सारा ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है बल्कि साथ ही साथ में उन्होंने अपने लुक्स से भी लोगों को घायल किया है। लेकिन इस बार जो फोटो सारा अली खान की इंस्टाग्राम पर सामने आई है उसमें वो अकेली नजर नहीं आ रही हैं बल्कि उनके साथ में है उनका भाई इब्राहिम। बता दें कि ये फोटोशूट उन्होंने 'हैलो' मैगजीन के लिए करवाया है। फोटो में दोनों ही शानदार लग रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
टीवी पर नागिन से लोगों का दिल जीतने वालीं मौनी रॉय अब बड़े पर्दे पर काफी एक्टिव हैं। मौनी की अपकमिंग फिल्म राजकुमार राव के साथ मेड इन चायना है। फिल्म को ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। वैसे बता दें कि 28 सितंबर को मौनी रॉय का बर्थडे था और बर्थडे को उन्होंने जमकर एन्जॉय किया था। बर्थडे के कई फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुजा जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
अनुजा जोशी
सोशल मीडिया पर अनुजा जोशी का लेटेस्ट फोटो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे अगर आप अनुजा जोशी को नहीं जानते तो बता दें कि अनुजा एमएक्स प्लेयर पर वेब सीरीज हैलो मिनी के साथ डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। ये वेब सीरीज आज रिलीज हो जाएगी।
 

पढ़ें: Bigg Boss 13: दो लड़कियों के साथ बेड शेयर करेगा ये कंटेस्टेंट, जानें किसका पार्टनर कौन?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें