फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका ने बढ़ाया तापमान तो पानी में आग लगाती दिखीं अनुष्का, आज कुछ ऐसा रहा सेलेब्स का Instagram

Thu, 12 Sep 2019 11:37 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इस स्पेशल पैकेज में हम आपके लिए लाते हैं सेलेब्स के खास इंस्टाग्राम पोस्ट्स। इस पैकेज में देखिए अनुष्का शर्मा- सुहाना खान से लेकर सोनम कपूर तक के लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटोज।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। लेकिन बावजूद इसके सुहाना के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज हैं जो उनके लेटेस्ट और थ्रोबैक फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे ही एक फैन अकाउंट ने सुहाना के फोटोज पोस्ट किए हैं। एक फोटो में सुहाना अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सुहाना छत से दूसरी ओर देखती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
malaika arora - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में मलाइका ने एक मोनोक्रोम फोटो शेयर किया है। फोटो में मलाइका बिकनी में नजर आ रही हैं। बता दें कि मलाइका अपनी फिटनेस के साथ ही साथ अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इसकी पु्ष्टि नहीं की गई है।
 

4 of 7
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया वैसे तो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक में अपने फोटोज शेयर करती हैं। लेकिन इस बार हिना का काफी डिफरेंट लुक नजर आ रहा है। हिना ने करीब 4-6 फोटोज अपलोड किए हैं। फोटोज में वो ट्राइबल ड्रेस में नजर आ रही हैं और साथ ही साथ उनके हाथ में तीर-कमान भी है।
 
विज्ञापन

5 of 7
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का एक गाना पेप्सी की कसम आज रिलीज हुआ है। बता दें कि 'द जोया फैक्टर' की कहानी लेखिका अनुजा चौहान की फिक्शन पर आधारित है। यह एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसका नाम जोया है। वहीं गाने की बात करें तो 'पेप्सी की कसम' गाने को गाया है सिंगर बैनी दयाल ने और इसे संगीत दिया है शंकर एहसान लॉय ने।
 
विज्ञापन

6 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा होगा। अनुष्का ने आज कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। फोटोज में अनुष्का पानी में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी आज सुबह एक फोटो अनुष्का के साथ शेयर किया था। ये सभी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
तारा सुतारिया
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं तारा सुतारिया ने एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो तारा के बचपन का जिसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं तारा के इस फोटो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स तैमूर लिखकर भी कमेंट कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें