फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें पीएम मोदी सहित इन 10 बॉलीवुड सितारों की पहली इंस्टाग्राम तस्वीर, जानें कुल फॉलोअर्स और पोस्ट

Wed, 04 Mar 2020 01:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
10 बॉलीवुड सेलेब्स का इंस्टाग्राम डेब्यू - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के एक पोस्ट के बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वो सोशल मीडिया को अलविदा कहने वाले हैं। 2 मार्च को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस रविवार को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने की सोच रहा हूं।' लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को नहीं छोड़ने वाले हैं। उनका कहना है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह अपने अकाउंट्स को उन महिलाओं को देंगे जिनके कार्य और जिंदगी ने हमें प्रेरित किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के जरिए दी। इस पूरे मामले को लेकर पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट सुर्खियों में आ गए थे। ऐसे में हम आपको इस स्पेशल पैकेज में ये बताते हैं कि पीएम मोदी के साथ ही साथ बॉलीवुड के चुनिंदा 10 सितारों की पहली इंस्टाग्राम तस्वीर कौनसी थी।

 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर 12 नवंबर 2014 को शेयर की थी। इस तस्वीर पर करीब एक लाख लाइक्स आए थे, जबकि करीब छह हजार लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किया था। बता दें कि पीएम मोदी का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट उनकी खुद की तस्वीर नहीं बल्कि 25वें ASEAN समिट की थी। वहीं 18 नवंबर 2014 को पीएम मोदी ने अपनी पहली तस्वीर साझा की थी।

 
विज्ञापन

3 of 12
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
फॉलोअर्स: 29.8 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 602 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1277 (खबर लिखे जाने तक)

10 दिसंबर 2014 को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ डेब्यू किया था। वीडियो में रणवीर ने फैंस को इंडस्ट्री में उनके बिताए चार साल में प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा था। इस वीडियो को 49,149 लाइक्स मिले थे। इसके साथ ही रणवीर ने कुछ देर बाद एक फोटो भी शेयर किया था। फोटो उनकी बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात के शूट का था। फोटो में रणवीर सिंह एक्ट करते नजर आ रहे हैं वहीं कैमरा उनको शूट करते दिख रहा है। इस फोटो पर 20,358 लाइक्स थे। रणवीर ने फोटो और वीडियो के लिए कैप्शन #4YearsOfRanveerSingh का इस्तेमाल किया था। 

 

4 of 12
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
फॉलोअर्स: 20.4 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 6 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 560 (खबर लिखे जाने तक)

31 अक्टूबर 2013 को बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। शाहरुख ने डेब्यू के लिए एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इस्तेमाल की थी। शाहरुख ने फोटो को कैप्शन दिया था- पहली बार इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रहा हूं। इस फोटो पर 1,49,322 लाइक्स हैं। फोटो शाहरुख खान का एक क्लोजअप सेल्फी था। 

 
विज्ञापन

5 of 12
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
फॉलोअर्स: 44.6 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 114 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1146 (खबर लिखे जाने तक)

25 सितंबर 2013 को दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। वीडियो को दीपिका ने #LimitedEdition के साथ शेयर किया था। इस वीडियो पर 1,08,250 लाइक्स थे। इसके बाद 2 अक्टूबर 2013 को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला फोटो पोस्ट किया था। फोटो एक कोलॉज था, जिसमें दीपिका के अलावा एक स्टैच्यू और एक बिल्डिंग नजर आ रही है। फोटो को दीपिका ने #Travel #LimitedEdition के साथ शेयर किया था।

 
विज्ञापन

6 of 12
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
फॉलोअर्स: 43.6 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 533 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,552 (खबर लिखे जाने तक)

28 नवंबर 2012 को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। डेब्यू के लिए आलिया ने खुद की फोटो नहीं बल्कि खुद की बनाई चारकोल पेंटिंग का फोटो अपलोड किया था। इस फोटो पर 26,795 लाइक्स आए हैं। 

 
 
विज्ञापन

7 of 12
आयुष और अर्पिता (सलमान खान का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट) - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
फॉलोअर्स: 30.1 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 8 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 870 (खबर लिखे जाने तक)

20 नवंबर 2014 को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। सलमान खान का पहला पोस्ट बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी का है। पोस्ट पर 64,432 लाइक्स आए हैं। सलमान खान का इंस्टाग्राम हैंडल @beingsalmankhan है। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के लंबे वक्त तक सलमान अपनी पोस्ट की हुई हर फोटो पर वाटरमार्क (beingsalmankhan) लगाते थे। 

 

8 of 12
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
फॉलोअर्स: 2.9 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 0 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 134 (खबर लिखे जाने तक)

12 अगस्त 2018 को आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल आमिर ने सबसे देरी से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। आमिर की पहली फोटो पानी फाउंडेशन से जुड़ी है, फोटो में आमिर ने कई लोगों को टैग किया है। फोटो में आमिर के साथ उनकी पत्नी किरण राव भी मौजूद हैं। आमिर खान का इंस्टाग्राम हैंडल @_aamirkhan है।

 
 

9 of 12
वरुण धवन का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन
फॉलोअर्स: 26.5 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 585 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,614 (खबर लिखे जाने तक)

26 दिसंबर 2012 को वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इस फोटो में वरुण के साथ रोहित धवन और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। वरुण ने फोटो भाई रोहित के बर्थडे पर विश करते हुए पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर 25,635 लाइक्स हैं जबकि 1009 कमेंट्स। वरुण धवन का इंस्टाग्राम हैंडल @varundvn है।
 

10 of 12
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
फॉलोअर्स: 14.2 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 26 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 446 (खबर लिखे जाने तक)

26 मार्च 2013 को अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। अमिताभ का पहला पोस्ट भगवान हनुमान जी की मूर्ति के साथ है। इस पोस्ट पर 44,245 लाइक्स और 904 कमेंट्स हैं। इसके साथ ही बता दें कि अमिताभ के इंस्टाग्राम का हैंडल @amitabhbachchan है।

 
 

11 of 12
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
फॉलोअर्स: 32.9 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 392 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 722 (खबर लिखे जाने तक)

27 अप्रैल 2017 को कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। कटरीना ने अपनी ही एक शानदार फोटो फैंस के साथ शेयर की थी। कैप्शन के साथ कटरीना ने #helloinstagram का इस्तेमाल भी किया था। इस पोस्ट पर 7,93,932 लाइक्स और 27.2 हजार कमेंट्स हैं। बता दें कि कटरीना का इंस्टाग्राम हैंडल @katrinakaif है।

 
 
विज्ञापन

12 of 12
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
फॉलोअर्स: 50.3 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 506 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 3065 (खबर लिखे जाने तक)

7 जून 2012 को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। प्रियंका ने अपनी एक मुस्कुराती हुई फोटो से इस प्लेटफॉर्म पर शुरुआत की। इसके साथ ही प्रियंका ने कैप्शन दिया- हैप्पी टू बी हियर। इस पोस्ट पर 12043 लाइक्स हैं और 1207 कमेंट्स।  बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम हैंडल @priyankachopra है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें