रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ से उम्मीदें
अब रणदीप एक बार फिर इंस्पेक्टर अविनाश 2 को लेकर चर्चा में हैं। पहले सीजन में उनका अविनाश मिश्रा वाला किरदार ऑडियंस को इसलिए पसंद आया क्योंकि उसमें जरूरत से ज्यादा हीरोइज्म नहीं था।
दूसरे सीजन में कहानी और किरदार दोनों को पहले के मुकाबले ज्यादा विस्तार दिया गया है। ऐसे में ऑडियंस को एक बार फिर रणदीप का वही गंभीर अंदाज देखने को मिला है, जिसके लिए वह लंबे समय से पसंद किए जाते रहे हैं।
बड़े पर्दे पर और देखने की चाह
रणदीप को लेकर लंबे समय से यह बात कही जाती रही है कि उन्हें बड़े पर्दे पर और ज्यादा देखा जाना चाहिए। चाहे जॉन सीना के साथ संभावित इंटरनेशनल प्रोजेक्ट 'मैचबॉक्स: द मूवी' की चर्चा हो या श्रद्धा कपूर के साथ 'ईथा' जैसी फिल्मों की बातें, ऑडियंस के बीच उनके नाम को लेकर एक्ससाइटमेंट बनी रहती है।