कपूर खानदान को बॉलीवुड का शहंशाह बनाने वाला आरके स्टूडियो अब इतिहास बनने के लिए तैयार है । 70 साल पुराने ऐतिहासिक RK Studio को कपूर फैमिली ने मिलकर बेचने का फैसला लिया है । लंबे समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था । साथ ही पिछले साल 16 सितंबार को इस स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी । इसके बाद से तो स्टूडियो को फिल्म मेकर्स ने लेना बंद कर दिया ।
विज्ञापन
2 of 13
आरके स्टूडियो
ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा। रणधीर कपूर ने कहा कि हां हमने आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है। यह अब बिक्री के लिए है।
विज्ञापन
3 of 13
आरके स्टूडियो
स्टूडियो बेचने के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि ईस्टर्न मुंबई में बना ये स्टूडियो अब फिल्मकारों की पसंद नहीं रहा। हालांकि ये स्टूडियो अभी भी बॉलीवुड की कई सुनहरी यादें अपने अंदर समेटे हुए है । तस्वीरों में देखिए कि आरके स्टूडियो अंदर से कैसा दिखता है ।
4 of 13
आरके स्टूडियो
ऋषि कपूर ने बताया था कि फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी द्वारा पहने गए गहने और कपड़ो को भी इसी स्टूडियो में सहेज कर रखा गया था। यह उनके पिता की विरासत थी और यह एक खजाना था।
विज्ञापन
5 of 13
आरके स्टूडियो
बता दें कि जब तक राज कपूर जिंदा रहे तब तक इस स्टूडियो में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज होली खेलने आते थे । ऋषि कपूर ने बताया था कि उनके पिता राज कपूर ने 'बॉबी' की सफलता से अपने परिवार के लिए एक घर खरीदा था।
विज्ञापन
6 of 13
आरके स्टूडियो
उन्होंने अपनी सभी कमाई स्टूडियो में डाल दी थी क्योंकि सिनेमा उनका धर्म था। साथ ही फिल्म 'जोकर' में इस्तेमाल हुए जोकर और बाकी सामान भी इसमें सुरक्षित रखे हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आरके स्टूडियो
बरसात फिल्म के हिट होने के बाद राजकपूर साहब ने 1949 में इसे बनवाया था और उनकी पहली फिल्म आवारा की ड्रीम शूटिंग इसी स्टूडियो में हुई थी। वे बताते हैं कि पूरी फिल्म की शूटिंग रात में होती थी। तब तक स्टूडियो में दीवारें बनी थीं लेकिन छत नहीं बनी थी। फिल्म 1951 में रिलीज हुई थी।
8 of 13
आरके स्टूडियो
ऋषि की फिल्म मेरा नाम जोकर, रणधीर की कल आज और कल, राजकपूर की राम तेरी गंगा मैली की पूरी शूटिंग यहीं से हुई है। शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम, हिना, रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम ग्रंथ सहित कई फिल्मों की यादों में रह जाएगा यह स्टूडियो।
9 of 13
आरके स्टूडियो
एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने आरके स्टूडियो को लेकर कहा, 'दादा राज कपूर द्वारा बनाए गए इस स्टूडियो से मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं। मुझे पूरी बात पता नहीं है कि सच में क्या हो रहा है। मेरी सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं है और मैं पिछले चार-पांच दिन से अपने पिता से नहीं मिली हूं लेकिन निश्चित ही, हम सब इन्हीं गलियारों में पलकर बड़े हुए हैं।'
10 of 13
आरके स्टूडियो
वो आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि शायद परिवार ने इस बारे में कोई बड़ा फैसला किया है। अब यह मेरे पिता और उनके भाइयों पर है। अगर उन्होंने यही तय किया है तो यही सही है।'
11 of 13
आरके स्टूडियो
आरके स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है । रियल एस्टेट मार्केट में इसकी बोली लगने वाली है । मुंबई की बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां स्टूडियो की जमीन की कीमत 250 करोड़ रुपए लगा रही हैं। यह स्टूडियो जिस इलाके में है, वहां एक वर्ग मीटर जमीन की कीमत ढाई से तीन लाख रुपए है।
12 of 13
आरके स्टूडियो
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, आरके स्टूडियो बिकने के बाद कपूर खानदान को भारी-भरकम रकम बनने वाली है । यह स्टूडियो जिस इलाके में है, वहां एक वर्ग मीटर जमीन की कीमत ढाई से तीन लाख रुपए है। स्टूडियो लगभग दो एकड़ में फैला हुआ है।
कपूर खानदान के करीबियों का कहना है कि यह बोली 400 करोड़ रुपए से शुरू हो सकती है। कपूर भाइयों को इस स्टूडियो की कीमत 500 करोड़ रुपए मिल सकती है । इसकी बड़ी वजह यह है कि आरके स्टूडियो की हिस्टॉरिकल वैल्यू भी है ।