ट्रिपल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रिपल्स
मूल रूप से तमिल भाषा में बनी एक ओरिजिनल कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'ट्रिपल्स' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार भी अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहा है। आठ एपिसोड की इस वेब सीरीज का निर्देशन चरुकेश सेकर ने किया है और इसके निर्माण की जिम्मेदारी उठाई कार्थिक सुब्बाराज ने। सीरीज में जय संपत, वनी भोजन, विवेक प्रसन्ना, राजकुमार और माधुरी एमजे जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज तमिल भाषा के अलावा हिंदी, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी, और बंगाली भाषा में भी उपलब्ध होगी।