बिग बॉस सीजन-11 में एक चेहरा जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा वो था 'अर्शी खान' का चेहरा। सुर्खियों का यह सिलसिला अब तक थमा नहीं है। जी हां, दिन-ओ-दिन अर्शी की पॉपुलेरिटी बढ़ती जा रही है। आए दिनों अर्शी को लेकर नई-नई खबरें भी सामने आती रहती हैं। हाल ही में वह एक पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले विवादास्पद बयान के चलते चर्चा में आई थी।
लेकिन इस बार अर्शी अपने किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि किसी और के बयान की वजह से चर्चा में है। ये बयान दिया है रेसलर 'द ग्रेट खली ने'... क्यों जानकर चौंक गए न.. इससे भी ज्यादा हैरानी तो तब होगी जब ये जानोगे कि खली ने अर्शी को लेकर क्या कहा है।
विज्ञापन
2 of 5
great khali with arshi khan and rakhi sawant
बता दें हाल ही में अर्शी खान अपनी दोस्त राखी सांवत के साथ रेसलर द ग्रेट खली से मिलीं थी। इस दौरान अर्शी ने खली से कुछ ऐसा कहने को कहा था जिसे कहकर खली भी शरमा जाए। अर्शी ने खली से मुलाकात की तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली है। वीडियो में अर्शी खान खली को तंग करते हुए नजर आती है।
इसके लिए वह खली से अपना एक डायलॉग बोलने को कहती हैं। अर्शी का चैलेंज स्वीकर करते हुए खली मजाकिया लहजे में कहते हैं, 'हम आ रहे हैं 29 जून को मंडी में और 7 जुलाई को सोलन में। अर्शी खान के इरादे मुझे ठीक नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
arshi khan
अर्शी खान अपने कपड़े जरूर फाड़ेगी। वो बोल रही हैं कि जरूरत पड़ी तो मैं सबके कपड़े फाड़ूंगी और सारे रेसलर को उठाकर ले जाऊंगी।'
बता दें अर्शी हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो 'जज्बात' में मेहमान बनकर पहुंची थी। शो में उन्होंने शाहिद अफरीदी को लेकर किए गए अपने विवादास्पद ट्वीट पर सफाई दी। अर्शी ने इसे अपनी गलती मानते हुए कहा, मैं मिस्टर अफरीदी की बहुत इज्जत करती हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।
4 of 5
arshi khan and shahid afridi
वो ट्वीट मेरी एक गलती थी। मुझे अफरीदी का नाम सेंसिटिव मामले पर पब्लिकली नहीं लेना चाहिए। अफरीदी साहब के बहुत से एहसान हैं मुझ पर।' बता दें, अर्शी ने एक ट्वीट कर सभी को चौंका दिया था। जिसमें उन्होंने लिखा था- 'हां मैंने शाहिद अफरीदी के साथ सेक्स किया। क्या किसी के साथ सोने के लिए मुझे इंडियन मीडिया की इजाजत लेनी होगी? ये मेरी निजी जिंदगी है। ये मेरे लिए प्यार था।'
साल 2015 में अर्शी खान के शाहिद अफरीदी को लेकर दिए बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इससे पहले साल 2016 में अर्शी ने शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने की बात कह खलबली मचा दी थी।
ये मामला बाद में सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट निकला। इसके बाद अर्शी का डांस वीडियो भी सामने आया जिसमें अर्शी खान ईद के मौके पर श्रीलंका में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस के लिए प्रैक्टिस करती नजर आ रही थी। उनका यह डांस वीडियो वायरल हो गया था।