फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs Bizarre Habits: इन टीवी सितारों की अजब-गजब आदतें जानते हैं आप? सुनकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 05 Sep 2022 10:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रूबीना दिलैक-गौतम रोडे-रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
हर इंसान की कुछ आदतें होती हैं। कुछ अच्छी होती हैं और कुछ बुरी। मगर, अच्छे और बुरे से इतर कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं, जो बिल्कुल अजीबो-गरीब होती हैं। कोई भी उनके बारे में सुनकर हैरान हो सकता है। हमें अपने आसपास ऐसे तमाम लोग दिख जाएंगे। मगर, दिलचस्प बात यह है कि टीवी के सितारों में भी कुछ ऐसी आदते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
रूबीना दिलैक - फोटो : Instagram
रुबीना दिलैक
छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री रूबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। रूबीना अपनी खूबसूरती का बेहद ध्यान रखती हैं। यही वजह है कि अपने होठों की वह हद से ज्यादा हिफाजत करती हैं। रुबीना की आदतों की बात करें तो उन्हें हर 15 से 20 मिनट में लिप बाम लगाने की आदत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुरे मौसम में काम करने के दौरान वह अक्सर लिप बाम लगाती हुई पाई जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
शशांक व्यास - फोटो : सोशल मीडिया
शशांक व्यास
टीवी शो 'बालिका वधू' से पहचान बनाने वाले जगदीश यानी शशांक व्यास को नाखून चबाने की बुरी आदत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शशांक जब भी तनाव में होते हैं तो अक्सर अपने नाखून चबाते हैं। वह अपनी इस आदत से खुद बहुत परेशान रहते है। शशांक जब भी खाली बैठे होते हैं नाखून चबा रहे होते हैं।

4 of 7
गौतम रोडे
गौतम रोडे
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर गौतम जब अपने दिन का अपना पहला शॉट देते हैं तो उससे पहले वह कैमरे को जरूर टच करते हैं। यह अब उनकी आदत बन चुका है।
विज्ञापन

5 of 7
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। टीवी शो 'उतरन' से पहचान बनाने वाली रश्मि के बारे में कहा जाता है कि उन्हें सुबह-सुबह सबसे पहले बेड टी और दवाइयां खाने की आदत है। रिपोर्ट्स के मुातबिक उन्हें इन चीजों की ऐसी आदत लग चुकी है कि वे इनके बिना रह नहीं सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
टीना दत्ता - फोटो : Instagram
टीना दत्ता
टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि सीरियल्स में काम करते करते उन्हें थोड़ा ड्रामा करने की आदत हो गई है। उनका कहना है कि वह गुस्से में बच्चों की तरह बर्ताव करने लगती हैं। दीवार पर हाथ मारती हैं और अपने पैरों को जमीन पर पटकने लगती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Roop Durgapal - फोटो : सोशल मीडिया
रूप दुर्गापाल
टीवी एक्ट्रेस दुर्गापाल की आदत भी काफी अजीब है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें बचपन से ही सपने देखने की आदत रही है। लेकिन अब उनकी आदत यह है कि वह अब उन सपनों को सुबह उठते ही लिख लेती हैं। बाद में अगर उन सपनों में कुछ अच्छी बातें होती हैं तो वह उन्हें हाइलाइट कर लेती हैं और रात को सोते समय वो उन सपनों को याद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें